सब्सक्राइब करें

UP Election Results 2022: मेरठ की सात सीटों में बड़ा उलटफेर, कहीं रिकॉर्ड जीत तो कहीं खूब दौड़ी साइकिल, दिलचस्प हैं हॉट सीट के नतीजे

अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Thu, 10 Mar 2022 08:50 PM IST
विज्ञापन
UP Election Result 2022 The alliance won four seats but the BJP won three seats in Meerut district
मेरठ में जीते ये प्रत्याशी। - फोटो : amar ujala

विधानसभा चुनाव में मेरठ में इस बार बड़ा उलटफेर हुआ है। जिले में 2017 में जहां भाजपा ने सात में से छह सीटों पर कब्जा जमाया था, वहीं इस बार चार सीटें सपा-रालोद गठबंधन और तीन भाजपा के खाते में गई हैं। मुजफ्फरनगर दंगे के बाद लगातार सुर्खियों में रहे भाजपा विधायक संगीत सोम को सरधना सीट पर सपा के अतुल प्रधान ने हरा दिया।



कैंट में भाजपा की रिकॉर्ड जीत 
भाजपा का गढ़ कहे जाने वाली कैंट सीट पर भाजपा के अमित अग्रवाल रिकॉर्ड 160921 मत पाकर 117526 वोटों के अंतर से विजयी हुए हैं। यहां रालोद प्रत्याशी मनीषा अहलावत ने 43395 मत हासिल किए हैं। बसपा प्रत्याशी अमित शर्मा को मात्र 28257 मत ही मिले पाए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अवनीश काजला को सिर्फ 5058 मत मिले हैं। 

Trending Videos
UP Election Result 2022 The alliance won four seats but the BJP won three seats in Meerut district
सोमेंद्र तोमर - फोटो : amar ujala

दक्षिण में करीबी अंतर से जीती भाजपा 
मेरठ दक्षिण सीट पर भाजपा विधायक सोमेन्द्र तोमर ने 7653 मतों के अंतर से सपा प्रत्याशी आदिल चौधरी को हराकर लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। सोमेन्द्र को यहां 129021 और आदिल चौधरी को 121368 मत मिले हैं। बसपा के दिलशाद अली को 39685 मत ही मिल पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Election Result 2022 The alliance won four seats but the BJP won three seats in Meerut district
कलमदत्त शर्मा और रफीक अंसारी। - फोटो : amar ujala

शहर में फिर दौड़ी साइकिल   
शहर सीट पर सपा के रफीक अंसारी ने 106212 मत पाकर लगातार दूसरी बार 26282 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा के कमलदत्त शर्मा को 79930 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। बसपा प्रत्याशी दिलशाद शौकत को 4913 और कांग्रेस प्रत्याशी रंजन शर्मा को 5294 मत ही मिल पाए। यह दोनों जमानत तक नहीं बचा पाए। 

UP Election Result 2022 The alliance won four seats but the BJP won three seats in Meerut district
भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम और सपा प्रत्याशी अतुल प्रधान। - फोटो : amar ujala

हस्तिनापुर में खिला कमल, अतुल ने रोकी सोम की हैट्रिक 
मेरठ देहात की सीटों पर हस्तिनापुर को छोड़ बाकी तीन सीटों पर सपा-रालोद गठबंधन ने जीत दर्ज की है। हस्तिनापुर से प्रदेश सरकार में मंत्री और भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक ने सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को 6744 मतों के अंतर से हराकर दूसरी बार जीत दर्ज की है। दिनेश खटीक को 106049 मत मिले हैं। दूसरे नंबर पर रहे सपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को 99305 वोट मिले हैं। बसपा के संजीव कुमार को 13863 वोट ही मिल पाए जबकि कांग्रेस की अर्चना गौतम को 1484 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। 

विज्ञापन
UP Election Result 2022 The alliance won four seats but the BJP won three seats in Meerut district
up-election-result-2022 - फोटो : अमर उजाला

अतुल प्रधान ने संगीत सोम को हराया
सरधना में सपा के अतुल प्रधान ने भाजपा के संगीत सोम को 18000 मतों से हरा दिया है। यहां अतुल प्रधान को 118047 मत मिले हैं जबकि संगीत सोम को 99887 मत मिले हैं। बसपा के संजीव धामा को यहां सिर्फ 18075 मत मिले हैं जबकि कांग्रेस को महज 2129 मतों से ही संतोष करना पड़ा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed