फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election Results 2019: पश्चिमी यूपी में कांटे का संघर्ष, मेरठ-मुजफ्फरनगर में मुकाबला बेहद दिलचस्प

Thu, 23 May 2019 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 23 May 2019 02:41 PM IST
सार

Lok Sabha Election 2019 Results पश्चिमी यूपी में प्रत्याशियों के बीच बढ़ने पिछड़ने का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2019 Results Live- fight in yakub qureshi and rajendra agrwal
मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी यूपी में प्रत्याशियों के बीच बढ़ने-पिछड़ने का सिलसिला जारी है। राजनीति के हिसाब से पश्चिमी यूपी की सात सीटें बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती रही हैं। मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत ये तीन ऐसी सीट हैं जहां कांटे की टक्कर बरकरार है। मेरठ में गुरुवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई पहले राउंड के दौर में जहां भाजपा ने खाता खोलते हुए बढ़त बनाई वहीं दूसरे राउंड में दोंनों पार्टियां मामूली अंतर पर रहीं। वहीं तीसरे राउंड में बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब कुरैशी आगे निकल गए। 


मेरठ में मुकाबला बेहद दिलचस्प, देखें क्या है ताजा स्थिति-
राउंड राजेंद्र अग्रवाल-भाजपा हाजी याकूब कुरैशी -बसपा हरेंद्र अग्रवाल-कांग्रेस
1 20219 21781 1198
2 40432 40646 2263
3 67637 56045 3546
4 91302 73354 4591
5 116672 88307 5989
6 319720     372010 19854
Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2019 Results Live- fight in yakub qureshi and rajendra agrwal
चौधरी अजित सिंह - फोटो : अमर उजाला
मुज़फ्फरनगर-13वां राउंड 
गठबंधन-- चौधरी अजित सिंह--289089
भाजपा-- संजीव बालियान-284668

अजित सिंह की लीड और घटी, 4421 मतों से आगे
Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2019 Results Live- fight in yakub qureshi and rajendra agrwal
मतगणना स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में भाजपा से राघव लखनपाल फिर से चुनावी मैदान में हैं। अपनी सीट को बचाने की चुनौती उनके सामने है। उनका कड़ा मुकाबला गठबंधन से फजलुर्रहमान से है। टक्कर आमने-सामने की है लेकिन, इस रण के तीसरे सूरमा कांग्रेस के इमरान मसूद हैं। इमरान ने शुरुआत में बढ़त बनाई। वहीं राघव लखनपाल भी तीन राउंड तक दौड़ में बने रहे। इसके बाद बसपा प्रत्याशी आगे निकल गए। 

सहारनपुर सातवां राउंड 
कांग्रेस इमरान - 71758 
बसपा फजलुर्रहमान - 133462 
भाजपा राघव लखनपाल - 95600

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2019 Results Live- fight in yakub qureshi and rajendra agrwal
बागपत से भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल मलिक, मुजफ्फरनगर से भाजपा सांसद संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
बागपत
जयंत चौधरी  108300
सत्यपाल सिंह 116361

बीजेपी 8061 वोट से आगे
विज्ञापन
Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2019 Results Live- fight in yakub qureshi and rajendra agrwal
मतगणना - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर लोकसभा सीट पर बसपा व भाजपा में बहुत कांटे का मुकाबला चल रहा है। कभी भाजपा तो कभी बसपा एक से डेढ़ हजार वोटों से आगे हो जाते हैं। कांटे के इस मुकाबले में दोनों प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की सांसें अटकी हुई हैं। इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े दिग्गज नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी को जनता ने खारिज कर दिया है। नसीमुद्दीन अभी तक दस हजार वोटों का आंकड़ा नहीं पकड़ सके हैं। 

बिजनौर लोकसभा सीट 
बीजेपी - राजा भारतेन्द्र सिंह - 194541    

गठबंधन - मलूक नागर - 189927    
कांग्रेस - नसीमुद्दीन सिद्दीकी - 10168

भाजपा प्रत्याशी राजा भारतेन्द्र  सिंह करीब 5000 वोटों से आगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed