बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल हुई शारदा यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज नोएडा की छात्रा आंचल राणा 32 घंटे बाद जिंदगी की जंग हार गई। दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में उसने अंतिम सांस ली।
दर्दनाक हादसा: 32 घंटे बाद जिंदगी की जंग हार गई आंचल, अब तक पांच दोस्तों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वहीं छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अब हादसे में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के शरफाबाद गांव के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की सुबह पौने आठ बजे के लगभग तेज रफ्तार कर सड़क पर खड़े कैंटर से टकरा गई थी। सड़क दुर्घटना में कार सवार शारदा यूनिवर्सिटी मेडिकल कॉलेज नोएडा से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्र अभिषेक सोनी, कांत ढींगरा, मोहम्मद शोएब और छात्रा करिश्मा छाबड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छात्रा आंचल राणा पुत्री बिजेंद्र राणा निवासी आशियाना फेस-1 मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसे मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती कराया गया।
बुधवार को शाम चार बजे के लगभग छात्रा ने दम तोड़ दिया। 32 घंटे बाद वह जिंदगी की जंग हार आई। छात्रा के पिता बिजेंद्र राणा जनपद रामपुर में डीसीआरबी में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात है। छात्रा की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा गया। सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पांच हो गई है।
एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि पुलिस छात्रा के परिजनों से संपर्क करने में जुटी हुई है। अभी तक परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/