सब्सक्राइब करें

UP: दूध में पिलाई नींद के गोलियां, प्रेमी 'देवर' को बुला काट दिया पति का गला; मेहराज हत्याकांड की पूरी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 31 Mar 2026 03:21 PM IST
सार

यूपी के अमरोहा में चाकू से ही राजमिस्त्री का गला काट दिया। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी समेत तीन को जेल भेज दिया है। शनिवार की रात को गांव पिपलौती कला में अवैध संबंधों में बाधक बन रहे पति को मौत के घाट उतरा गया था।

विज्ञापन
Amroha Murder Case: Wife and Lover Kill Mason with Kitchen Knife, Three Sent to Jail
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड का खुलासा - फोटो : संवाद

अमरोहा के हसनपुर कोतवाली इलाके के पिपलौती कलां गांव में अवैध संबंधों में बाधक बन रहे राजमिस्त्री मेहराज उर्फ मिराज (30) की उसकी ही पत्नी ने प्रेमी और एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी। हत्या के मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने दो चाकू व दो मोबाइल भी बरामद किए। 



कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला रूही ने पूछताछ में बताया कि वह शादी से पहले से गांव में ही बड़ी बहन के देवर फरमान से प्रेम करती थी, उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन बदकिस्मती से उसकी शादी मेहराज से हो गई, शादी के बाद भी फरमान से प्रेम कम नहीं हुआ।

Trending Videos
Amroha Murder Case: Wife and Lover Kill Mason with Kitchen Knife, Three Sent to Jail
मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

मेहराज दोनों के बीच संबंधों का राज जान चुका था और वह इसका विरोध करता था। इसलिए मेहराज को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई। दूध में नींद की गोलियां खिलाई और प्रेमी फरमान व बुरावली निवासी अदनान के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Amroha Murder Case: Wife and Lover Kill Mason with Kitchen Knife, Three Sent to Jail
हसनपुर पुलिस हत्याकांड की जांच करती हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रूही ने पहले कुंडल और मोबाइल लूटने की गढ़ी थी झूठी कहानी
मृतक मेहराज की पत्नी रूही ने मेहराज की हत्या के बाद लूट की झूठी कहानी रच दी। जिससे घटना को दूसरे रूप में देखा जा सके। पहले रूही ने बताया कि रात में सोते समय कुछ लोग आए थे, उन्होंने कुंडल लूट लिए और मोबाइल भी ले गए।

Amroha Murder Case: Wife and Lover Kill Mason with Kitchen Knife, Three Sent to Jail
हसनपुर निवासी मेहराज - फोटो : संवाद

उन्होंने ने ही मेहराज की हत्या की है। रविवार की सुबह को जब परिवार के अन्य लोग व ग्रामीण घर पहुंचे तो घड़ियाली आंसू बहाती रही और मुंह ढककर रोने का नाटक करती रही।

विज्ञापन
Amroha Murder Case: Wife and Lover Kill Mason with Kitchen Knife, Three Sent to Jail
परिजनों से घटना की जानकारी लेते कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दो मासूम बच्चों की परवरिश बनी चुनौती
हसनपुर। मेहराज की हत्या के बाद उसके दोनों मासूम बच्चों की परवरिश अब चुनौती बन गई है। मेहराज दुनिया में नहीं रहा और मां रूही जेल चली गई है। ऐसे में उनके बेटे फरहान और अली पूरी तरह से अनाथ हो गए हैं। हालांकि फिलहाल बच्चों की देखभाल मेहराज के पिता मोमीन ही कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed