{"_id":"69cadf1eaabdedd1ce078885","slug":"a-young-man-drowned-while-bathing-in-ramganga-rescue-operations-continued-till-late-evening-rampur-news-c-282-1-rmp1016-167524-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: रामगंगा में नहाने गया युवक डूबा, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, एसडीआरएफ टीम को भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: रामगंगा में नहाने गया युवक डूबा, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी, एसडीआरएफ टीम को भी लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर)
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
सार
शाहपुर में नहाने के दाैरान युवक डूब गया। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। कोई खबर नहीं मिलने पर गोताखोरों की टीम लगाई गई है।
मोईज खान
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
ढकुरिया गांव स्थित रामगंगा घाट पर सोमवार को नहाने गए पांच युवकों में से एक युवक डूब गया। देर शाम तक गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी रही लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका।
Trending Videos
मोहल्ला दीवान निवासी आलेनबी का बेटा मोहम्मद मोईज उर्फ मोनू (19) अपने फुफेरे भाई फिरोज और दिल्ली के शास्त्री पार्क से आए कमाल, सलमान व लाला के साथ दोपहर करीब दो बजे रामगंगा में नहाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नहाते समय मोईज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह डूब चुका था। सूचना पर परिवार के लोग, कोतवाल प्रदीप कुमार और तहसीलदार अमित सिंह मौके पर पहुंचे।
करीब 15 गोताखोरों ने तीन घंटे तक युवक की तलाश की और जाल डालकर भी खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है।
घटना की सूचना पर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति वसीम खान सहित सैकड़ों लोग घाट पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि साथ आया फुफेरा भाई फिरोज भी सदमे में है।
डी-फार्मा का छात्र था युवक
मोहम्मद मोईज डी-फार्मा का छात्र था। उसके साथ आए दोस्त दिल्ली के शास्त्री पार्क से एक शादी में शामिल होने आए थे और सोमवार सुबह नहाने के लिए रामगंगा पहुंचे थे।