{"_id":"69ca8a37c5355e54b1044dbb","slug":"sps-of-rampur-and-amroha-transferred-somendra-meena-and-lakhan-singh-assigned-responsibilities-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रामपुर और अमरोहा के एसपी बदले, सोमेंद्र मीणा और लाखन सिंह को साैंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामपुर और अमरोहा के एसपी बदले, सोमेंद्र मीणा और लाखन सिंह को साैंपी जिम्मेदारी
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
सार
मुरादाबाद मंडल के रामपुर और अमरोहा जिले के एसपी बदल दिए गए हैं। रामपुर की सोमेंद्र मीणा और अमरोहा का प्रभार लाखन सिंह को साैंपा गया है।
विद्यासागर मिश्र और अमित कुमार आनंद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
शासन ने मुरादाबाद मंडल के रामपुर और अमरोहा समेत 13 जिलों के पुलिस कप्तान समेत 27 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया। रामपुर में तैनात एसपी विद्यासागर मिश्रा को सीतापुर स्थित 11वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।
Trending Videos
इसके अलावा अमरोहा के अमरोहा के एसपी अमित कुमार आनंद को लखनऊ कमिश्नरेट भेजा गया है। उधर, लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात पुलिस उपायुक्त शशांक सिंह को महोबा का एसपी, विश्वजीत श्रीवास्तव को बहराइच का एसपी और निपुण अग्रवाल को मुरादाबाद की नौवीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच के एसपी रामनयन सिंह को नोएडा स्थित 49वीं वाहिनी भेजा गया है। इसके अलावा आईजी ट्रेनिंग चंद्र प्रकाश को सुरक्षा शाखा भेजा गया है। शाहजहांपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को अलीगढ़ स्थित 38वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है।
एटा के एसपी श्याम नारायण सिंह को एसडीआरएफ भेजा गया है। महोबा के एसपी प्रबल प्रताप सिंह को पुलिस मुख्यालय में एसपी अपराध बनाया गया है। कौशांबी के एसपी राजेश कुमार द्वितीय को मेरठ की 44वीं वाहिनी पीएसी का सेनानायक बनाया गया है। चंदौली के एसपी आदित्य लांग्हे को फिरोजाबाद का एसपी बनाया गया है।