{"_id":"69ca930527706d8f3f073519","slug":"moradabad-biker-couple-killed-son-injured-in-accident-on-delhi-highway-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: दिल्ली हाईवे पर हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, बेटा घायल, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: दिल्ली हाईवे पर हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, बेटा घायल, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी, पाकबड़ा
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 30 Mar 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
सार
दिल्ली हाईवे पर हुए हादसे में दंपती की जान चली गई। इसके अलावा उसके साथ बाइक पर बैठा बेटा जख्मी हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली हाईवे पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति -पत्नी की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।
Trending Videos
रविवार रात करीब 11 बजे मसरूर (40 वर्ष) पुत्र महबूब, निवासी ग्राम ककराली थाना डिडौली, जनपद अमरोहा अपनी पत्नी रौनक परवीन (38 वर्ष) और 6 वर्षीय बेटे अरहम के साथ मोटरसाइकिल से रिश्तेदारी से लौट रहे थे। वे सीलपुर कुंदरकी से अपने घर ककराली जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब वे दिल्ली हाईवे पर सीएनजी पेट्रोल पंप से पहले डिजाइनको कंपनी के सामने पहुंचे, तभी एक टाटा 407 के पीछे चल रही किसी अज्ञात वाहन ने साइड मार दी। अचानक संतुलन बिगड़ने पर टाटा 407 चालक ने जोर से ब्रेक लगा दिए।
इसी दौरान पीछे आ रही बाइक अनियंत्रित होकर टाटा 407 के नीचे घुस गई। हादसे में बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें तुरंत टीएमयू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान मसरूर ने दम तोड़ दिया।
उनकी पत्नी रौनक ने भी थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया और बेटे का इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई गई।
पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।