{"_id":"69caa190f3c35ae993060874","slug":"husbands-throat-slit-with-knife-three-including-wife-and-her-lover-sent-to-jail-2026-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवर के प्यार में अंधी रूही: रात पति को दूध में दीं नींद की गोलियां, फिर चाकू से काटा गला; सुबह किया ये नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर के प्यार में अंधी रूही: रात पति को दूध में दीं नींद की गोलियां, फिर चाकू से काटा गला; सुबह किया ये नाटक
संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर
Published by: विकास कुमार
Updated Mon, 30 Mar 2026 09:51 PM IST
सार
मेहराज दोनों के बीच संबंधों का राज जान चुका था और वह इसका विरोध करता था। इसलिए मेहराज को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई। दूध में नींद की गोलियां खिलाई और प्रेमी फरमान व बुरावली निवासी अदनान के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी।
विज्ञापन
1 of 9
मृत पति और पुलिस हिरासत में हत्यारोपी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के अमरोहा स्थित हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलौती कलां गांव में अवैध संबंधों में बाधक बन रहे राजमिस्त्री मेहराज उर्फ मिराज (30) की उसकी ही पत्नी ने प्रेमी व एक अन्य साथी के साथ मिलकर हत्या कराने के मामले में तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने दो चाकू व दो मोबाइल भी बरामद किए।
Trending Videos
2 of 9
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ी बहन के देवर से थे प्रेम संबंध
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला रूही ने पूछताछ में बताया कि वह शादी से पहले से गांव में ही बड़ी बहन के देवर फरमान से प्रेम करती थी, उसी से शादी करना चाहती थी, लेकिन बदकिस्मती से उसकी शादी मेहराज से हो गई, शादी के बाद भी फरमान से प्रेम कम नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
हसनपुर निवासी मेहराज
- फोटो : संवाद
दूध में नींद की गोली खिलाकर मार डाला
मेहराज दोनों के बीच संबंधों का राज जान चुका था और वह इसका विरोध करता था। इसलिए मेहराज को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई। दूध में नींद की गोलियां खिलाई और प्रेमी फरमान व बुरावली निवासी अदनान के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया है।
4 of 9
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
रूही ने पहले कुंडल और मोबाइल लूटने की गढ़ी थी झूठी कहानी
मृतक मेहराज की पत्नी रूही ने मेहराज की हत्या के बाद लूट की झूठी कहानी रच दी। जिससे घटना को दूसरे रूप में देखा जा सके। पहले रूही ने बताया कि रात में सोते समय कुछ लोग आए थे, उन्होंने कुंडल लूट लिए और मोबाइल भी ले गए। उन्होंने ने ही मेहराज की हत्या की है। रविवार की सुबह को जब परिवार के अन्य लोग व ग्रामीण घर पहुंचे तो घड़ियाली आंसू बहाती रही और मुंह ढककर रोने का नाटक करती रही।
विज्ञापन
5 of 9
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अपनों का खून करते नहीं कांपे हाथ
अपनों के खून के लिए हसनपुर क्षेत्र पहले से ही बदनाम है। वर्ष 2008 में गांव बावनखेड़ी में शबनम ने प्रेमी के साथ मिलकर माता, पिता, भाई-भाभी समेत सात लोगों का कत्ल कर दिया था। इसके बाद अब फिर एक महिला ने अपने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।