{"_id":"69cae4fcaabdedd1ce078888","slug":"demand-for-timely-payment-of-sugarcane-price-from-sugar-mill-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-160464-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चीनी मिल से समय पर गन्ना मूल्य भुगतान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चीनी मिल से समय पर गन्ना मूल्य भुगतान की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन लोकहित अराजनैतिक की बैठक में वेव शुगर इंडस्ट्रीज से किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान समय पर किए जाने की मांग की गई है। बैठक में छुट्टा घूम रहे पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजने की मांग भी की गई।
ब्लॉक परिसर में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय सलाहकार कैलाश त्यागी ने कहा कि ईरान के साथ चल रहे युद्ध की वजह से गैस की किल्लत का एजेंसी मालिक अनुचित लाभ उठा रहे हैं। गैस की जमकर कालाबाजारी की जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी रोक लगाई जाए।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में कुत्तों व बंदरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए उनको पकड़ने की मांग की गई। बैठक में छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला भेजने की मांग की गई। बैठक में वक्ताओं ने चीनी मिल प्रबंधन से पेराई सत्र का सम्पूर्ण गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले वृद्धों व विधवाओं की पेंशन राशि समय पर भेजने की मांग भी की गई।
बैठक में चुचैला कलां गांव में क्षतिग्रस्त सड़कों की मांग की गई। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शब्बन चौधरी, मोहम्मद आसिफ, सुनील कुमार, अशोक वर्मा, शूरवीर त्यागी, वसीम अकरम, संजय त्यागी आदि मौजूद थे।
Trending Videos