सब्सक्राइब करें

देवर के लिए पति का कत्ल: सात दिन से दंपती में हो रहा था विवाद, साथ नहीं रहना चाहती थी बीवी; इस हाल में मिला शव

संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: Akash Dubey Updated Mon, 30 Mar 2026 03:40 PM IST
सार

मरोहा के पिपलौती कला में राजमिस्त्री मेहराज की हत्या हुई। उसका अपनी पत्नी रूही से कई दिनों से विवाद चल रहा था। डीजे के शोर में मौत की चीख दब गई। पांच वर्षीय बेटे के कपड़ों पर पिता के खून के छींटे मिले। 

विज्ञापन
Husband killed for brother in law couple had been arguing for seven days
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

अमरोहा के हसनपुर क्षेत्र के गांव पिपलौती कला में राजमिस्त्री मेहराज उर्फ मिराज की हत्या के बाद ये बात सामने आई है कि मेहराज का अपनी पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा था। पत्नी ने अपने पति के साथ रहने से साफ इन्कार कर दिया था। मृतक मेहराज की चाची इस्तकीन के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद की चिंगारी 21 मार्च यानी ईद के दिन सुलगी थी। उसके बाद से दोनों के बीच सुलह नहीं हो सकी। रूही अपने पति मेहराज के साथ रहने को कतई तैयार नहीं थी। आलम यह था कि पिछले एक सप्ताह से घर में चूल्हा तो जल रहा था, लेकिन मेहराज के लिए नहीं। रूही उसे खाना तक नहीं दे रही थी, जिस कारण मेहराज को मोहल्ले में अपने रिश्तेदारों और कुनबे के अन्य घरों में जाकर खाना खाना पड़ रहा था।



डीजे के शोर में दब गई मौत की चीख
हसनपुर। शनिवार की रात गांव पिपलौती कला में माहौल उत्सव का था। गांव में अलग-अलग स्थानों पर तीन शादी समारोह चल रहे थे। देर रात तक डीजे की तेज आवाजें गूंजती रहीं। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के वक्त जब मेहराज ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया होगा या चिल्लाया होगा, तो उसकी आवाजें डीजे के शोर में दब गईं और आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी।

Trending Videos
Husband killed for brother in law couple had been arguing for seven days
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

खून से सने मासूम के कपड़े, दहशत में पांच साल का फरहान
हसनपुर। घटना का सबसे हृदय विदारक पहलू यह रहा कि जिस चारपाई पर मेहराज का गला रेंता गया, उसी पर उसका पांच वर्षीय बड़ा बेटा फरहान भी सो रहा था। हत्या के दौरान पिता के खून के छीटें मासूम के कपड़ों पर भी पड़े। सुबह जब आंख खुली तो बिस्तर खून से लथपथ था और पिता का शव पास ही पड़ा था। मासूम फरहान इस मंजर को देखकर गहरी दहशत में है।

पहले फंदे पर लटकाने की थी साजिश
हसनपुर। जिस टिनशेड के नीचे मेहराज चारपाई पर सो रहा था। उसी टिनशेड के बांस में एक रस्सी भी लटकी मिली है। माना जा रहा है कि हत्या को अंजाम देने से पहले संभवतः मेहराज को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की योजना बनाई गई थी। टीनशेड की लकड़ी में बंधी वह रस्सी चीख-चीख कर कह रही है कि हत्यारों ने पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband killed for brother in law couple had been arguing for seven days
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

तो क्या नींद की गोली तो नहीं खिलाई थी मेहराज को?
हसनपुर। मेहराज की जिस तरह से हत्या हुई है। उससे इस तरफ भी इशारा होता है कि उसकी हत्या से पहले उसे बेहोश किया गया हो। किसी तरह से उसे नींद की गोली या अन्य कुछ ऐसी दवाई प्रयोग की गई हो जिससे वह सोता रही रहा। और आसानी से उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद उसके काटा गया।

Husband killed for brother in law couple had been arguing for seven days
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

दो मासूमों के सिर से उठा साया
मेहराज की मौत ने दो मासूमों के भविष्य भी मुश्किल में पड़ गया है। बड़ा बेटा फरहान (05) और छोटा बेटा अली (03) अब पूरी तरह अनाथ जैसे हो गए हैं। पिता की हत्या हो चुकी है और मां पर ही कत्ल का संगीन आरोप है। गांव में चर्चा है कि आपसी कलह ने हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया।

विज्ञापन
Husband killed for brother in law couple had been arguing for seven days
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अजीब स्थिति में मिला शव
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मेहराज का शव चारपाई पर उल्टी दिशा में पड़ा था। सामान्यतः जिस तरफ सिर रखकर सोया जाता है, उस तरफ मेहराज के पैर थे। यह स्थिति दर्शाती है कि या तो गहरी नींद में सोते समय उस पर हमला हुआ या फिर हत्या के बाद शव को खींचकर चारपाई पर पटका गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed