सब्सक्राइब करें

हाथ-पैर बांधकर रेता गला: चारपाई पर मिली मेहराज की लाश, बगल में सो रही थी बीवी; रूही के सीने दफन है गहरा राज

संवाद न्यूज एजेंसी, हसनपुर (अमरोहा) Published by: विकास कुमार Updated Sun, 29 Mar 2026 08:49 PM IST
सार

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मेहराज का शव चारपाई पर उल्टी दिशा में पड़ा था। सामान्यतः जिस तरफ सिर रखकर सोया जाता है, उस तरफ मेहराज के पैर थे। यह स्थिति दर्शाती है कि या तो गहरी नींद में सोते समय उस पर हमला हुआ।

विज्ञापन
Man Murdered Hands and Feet Tied Throat Slit Two Including Wife Taken into Custody
मृत पति और हिरासत में पत्नी - फोटो : अमर उजाला

यूपी के अमरोहा स्थित हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलोती कलां गांव में शनिवार रात घर में सो रहे राजमिस्त्री मेहराज उर्फ मिराज (30) की हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। 

Trending Videos
Man Murdered Hands and Feet Tied Throat Slit Two Including Wife Taken into Custody
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हमलावरों ने गला, दोनों हाथ, दोनों पैर और पेट समेत छह जगह से धारदार हथियार से बेरहमी से काटा। घटना के समय उनकी पत्नी रूही और बच्चे भी पास ही सो रहे थे। मृतक के पिता ने बहू और दो अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने पत्नी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man Murdered Hands and Feet Tied Throat Slit Two Including Wife Taken into Custody
हसनपुर निवासी मेहराज - फोटो : संवाद

परिजनों मुताबिक मेहराज उर्फ मिराज राजमिस्त्री थे। शनिवार रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ घर में अलग-अलग चारपाइयों पर सोए थे। रविवार सुबह जब उनके पिता मोमीन पहुंचे तो मेहराज उर्फ मिराज को खून से लथपथ पड़ा देखा। पास जाकर देखा तो उसके हाथ-पैर बंधे थे और गर्दन पर गहरे घाव थे। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 

Man Murdered Hands and Feet Tied Throat Slit Two Including Wife Taken into Custody
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। एसपी अमित कुमार आनंद ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। फोरेंसिंक एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस प्रेम प्रसंग से जोड़कर मामले की जांच कर रही है, साथ ही जल्दी ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
 
विज्ञापन
Man Murdered Hands and Feet Tied Throat Slit Two Including Wife Taken into Custody
हसनपुर में मेहराज हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। पिता की तहरीर पर पत्नी समेत तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। -अमित कुमार आनंद, एसपी अमरोहा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed