सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Cervical vaccine will be available near homes from April 1st.

Amroha News: एक अप्रैल से घर के पास में ही लगेगी सर्वाइकल वैक्सीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Cervical vaccine will be available near homes from April 1st.
विज्ञापन
अमरोहा। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए जिले में 18 मार्च से वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम शुरू हो गया। फिलहाल यह वैक्सीन जिला अस्पताल में लगाई जा रही थी लेकिन अब घर के पास में ही वैक्सीनेशन किया जाएगा यानि हर ब्लाक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक अप्रैल से वैक्सीन लगाने का कार्यक्रम शुरू हो रहा है। इसके लिए आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर होना जरूरी है। क्योंकि फोन पर ही ओटीपी मिलेगा तब कहीं जाकर वैक्सीन लगाई जाएगी।
Trending Videos

अब किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सरकार ने एचपीवी ( हयूमेन पोपिलेमा वायरस) वैक्सीन लांच की है। जिसकी बाजार में कीमत 10 हजार रुपये है लेकिन सरकारी अस्पतालों में फ्री लगाई जा रही है। यह 14 से 15 साल की किशोरियों को लगाई जा रही है। बेटियों को कैंसर से बचाने के लिए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिसका फायदा खासतौर से गरीब लोगों को मिलेगा। क्योंकि एक कमजोर अभिभावक के लिए 10 हजार रुपये की कीमत वाली दवा बहुत महंगी है। इस वैक्सीन के लगाने से 90 प्रतिशत तक सर्वाइकल कैंसर का खतरा कम हो जाएगा। इस बीमारी के खिलाफ अब तक कोई वैक्सीन नहीं थी, लेकिन अब 14 से 15 साल तक की किशोरियों के लिए एचपीवी वैक्सीन लांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि मुख्य रूप से एचपीवी संक्रमण के कारण होता है जो असुरक्षित यौन संबंध एक माध्यम है। यह वायरस गर्भाशय ग्रीवा की कोशिकाओं में डीएनए में बदल देता है। जिसकी वजह से कैंसर पनपने लगता है। जनपद में इसकी शुरुआत 18 मार्च को प्रभारी मंत्री ने की थी। फिलहाल वैक्सीन जिला अस्पताल में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक लगाई जा रही है लेकिन किशोरियों की संख्या काफी कम है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाएगा और आशाओं के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जाएगा। कार्यवाहक सीएमओ डॉ. योगेंद्र सिंह ने बताया कि एक अप्रैल से 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए आधार कार्ड, मोबाइल फोन का होना जरूरी है। आयु प्रमाण पत्र भी देखा जाएगा। आशाओं के जरिए इसका प्रसार प्रचार भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed