{"_id":"6a5316b05fee804d1d09866a","slug":"couple-suicide-tushar-wanted-to-speak-to-his-uncle-before-jumped-into-ramganga-river-when-call-went-unanswered-2026-07-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: रामगंगा नदी में कूदने से पहले ताऊ से बात करना चाहता था तुषार, कॉल रिसीव न होने पर किया मैसेज और कूद गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामगंगा नदी में कूदने से पहले ताऊ से बात करना चाहता था तुषार, कॉल रिसीव न होने पर किया मैसेज और कूद गया
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 12 Jul 2026 01:15 PM IST
सार
मुरादाबाद में बीस साल के युवक तुषार गोस्वामी और सोलह साल की दसवीं की छात्रा ने शनिवार को एक दूसरे का हाथ थामकर उफनी रामगंगा में छलांग लगा दी। बरेली से दिल्ली लौट रहे एक युवक ने दोनों को बचाने की हरसंभव कोशिश की लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
1 of 11
moradabad suicide
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुरादाबाद में प्रेमिका के साथ रामगंगा नदी में कूदने से पहले तुषार अपने ताऊ से बात करना चाहता था लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। जिस पर तुषार ने ताऊ को मैसेज भेजा और प्रेमिका के साथ रामगंगा में छलांग लगा दी।
मोबाइल की कॉल डिटेल देखने के बाद ताऊ और परिजन बार-बार यही सोच रहे हैं कि यदि कॉल रिसीव हो जाती तो शायद समझाने पर तुषार मान जाता और घर लौट आता।
कटघर के सूरज नगर निवासी तुषार गोस्वामी अपने पिता से ज्यादा ताऊ से बात करता है। ड्यूटी पर जाने के बाद भी वह ताऊ को कॉल करता था। शनिवार की सुबह 10 बजे ताऊ से बोलकर निकला था कि वह ड्यूटी जा रहा है। इसके बाद बुलेट स्टार्ट कर फोन पर बात करते हुए घर से निकल गया।
2 of 11
मुरादाबाद में कटघर पुल से कूदे युवक और युवती
- फोटो : अमर उजाला
सुबह 11:50 बजे उसने अपने ताऊ को पहले व्हाट्सएप कॉल और फिर वीडियो कॉल की, लेकिन दोनों बार कॉल रिसीव नहीं हो सकी। ताऊ सुधीर गोस्वामी ने बताया कि नेट बंद होने के कारण व्हाट्सएप कॉल और वीडियो कॉल आने का पता नहीं चल पाया था। जब पता चला तो बहुत देर हो गई थी।
3 of 11
युवक के रामगंगा नदी में लापता होने के बाद परिनज
- फोटो : अमर उजाला
थाने पहुंचे तुषार के परिजन, हत्या की आशंका जताई
अंधेरा होने पर पुलिस और गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन बंद किया तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में देर रात करीब 10 बजे थाने पहुंचकर सर्च ऑपरेशन बंद करने का विरोध किया। परिजनों का दावा है कि तुषार का मोबाइल काफी देर तक चालू था। अगर वह नदी में कूद गया था तो मोबाइल कैसे चल रहा था। उन्होंने हत्या की भी आशंका जताई है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने रविवार की सुबह सर्च ऑपरेशन चालू करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
तुषार की बुलेट
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक नदी किनारे डटे रहे दोनों के परिजन
अंधेरा होने के बाद सभी लोग अपने घरों को लौटने लगे, लेकिन युवक और छात्रा के परिजन देर रात तक नदी किनारे डटे रहे। कोई मोबाइल की टॉर्च से देख रहा था तो किसी ने बैटरी वाली टार्च ले रखी थी। परिवार की महिलाएं घर तो चली गईं लेकिन रात भर सो नहीं पाईं।
विज्ञापन
5 of 11
रामगंगा पुल पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
इकलौते भाई की तलाश में नदी किनारे भटकती रही बहन
तुषार के परिवार में मां सुविता गोस्वामी, पिता प्रदीप गोस्वामी, ताऊ सुधीर गोस्वामी, बहन खुशी और कनिष्का हैं। शनिवार सुबह जब तुषार के रामगंगा नदी में कूदने की जानकारी मिली तो परिजन मौके पर पहुंच गए। बहन खुशी तो भाई को ढूंढते-ढूंढते रामगंगा किनारे किनारे काफी दूर तक निकल गईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।