फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Youth jumps into Ramganga River with young woman after sending message his uncle

Moradabad: मुझे मत ढूंढ़ना... बुलेट पुल पर खड़ी है, ताऊ को मैसेज भेज युवक ने युवती संग लगाई रामगंगा में छलांग

Sat, 11 Jul 2026 04:13 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 11 Jul 2026 04:13 PM IST
सार

कटघर के रामगंगा पुल से युवक और युवती ने हाथ पकड़कर नदी में छलांग लगा दी। सूचना पर पुलिस, गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। दोनों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Moradabad: Youth jumps into Ramganga River with young woman after sending message his uncle
मुरादाबाद में युवक-युवती को खोजते कर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर युवक- युवती के रामगंगा नदी में छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कटघर पुलिस, गोताखोरों और एनडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कर दिया। देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लग सका था।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब दो बजे युवक और युवती कटघर पुल के पास पहुंचे। दोनों कुछ देर तक नदी किनारे खड़े रहे और फिर एक-दूसरे का हाथ पकड़कर अचानक रामगंगा में कूद गए। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की शुरुआती जांच में युवक की पहचान कटघर थाना क्षेत्र के सूरज नगर निवासी तुषार के रूप में हुई है। युवती की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और युवक के परिजनों से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पता चला कि नदी में कूदने से पहले तुषार ने अपने ताऊ को मोबाइल पर एक संदेश भेजा था। मैसेज में लिखा था 'मुझे मत ढूंढ़ना। मेरी बुलेट कटघर पुल पर खड़ी है। दूसरी चाबी लेकर उसे ले जाना'। इसके बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए।


घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों के साथ एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। रामगंगा नदी में तेज बहाव और अधिक गहराई के कारण राहत एवं बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश लगातार जारी है।

युवती की पहचान और घटना के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है। दोनों के मिलने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed