फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पति ने पकड़े पैर, देवर ने रेता गला, बेटे ने मां के बारे में पूछा तो उसे भी मार डाला, डबल मर्डर का खुलासा

Sat, 11 Jul 2026 08:23 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sat, 11 Jul 2026 08:23 AM IST
सार

सीमा और उसके बेटे अंकुश की हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पति जसराम और देवर जयराम को गिरफ्तार किया है। दोनों ने मिलकर महिला और उसके बेटे को बेरहमी से मौत के घाट उतारा। 

विज्ञापन
Double Murder Husband Held Woman s Legs and Brother in Law Slit Her Throat
डबल मर्डर का खुलासा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी के मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या निवासी सीमा और उसके बेटे अंकुश की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक सीमा के पति जसराम और देवर जयराम ने इस वारदात को बड़ी ही क्रूरता के साथ अंजाम दिया था।

Double Murder Husband Held Woman s Legs and Brother in Law Slit Her Throat
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पति ने सीमा के पैर पकड़ लिए थे और देवर जयराम ने उसका गला रेतकर हत्या कर दी थी। पति सीमा के व्यवहार से परेशान था। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करती थी। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार जयराम ने बताया कि वह अपने भतीजे को नहीं मारना चाहता था। लेकिन वह बार बार अपनी मां के बारे में पूछ रहा था। उसे डर था कि वह घर जाकर लोगों को बता देगा। इसलिए मजबूरी में उसे मारना पड़ा। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने पति जसराम को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

Double Murder Husband Held Woman s Legs and Brother in Law Slit Her Throat
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या निवासी सीमा (35) और उसके बेटे अंकुश (10) की हत्या में उसके देवर जयराम और पति जसराम को गिरफ्तार किया गया है। सीमा करीब दो साल से शेरुआ चौराहे पर किराये का मकान लेकर रहती थी। पति जसराम और बेटा अंकुश भी उसके साथ रहते थे। जसराम ने अपना मकान छोटे भाई जयराम को बेच दिया था। जयराम ने जसराम और उसकी पत्नी सीमा को 60 हजार रुपये दे दिए थे। दो लाख 40 हजार रुपये बाकी रह गए थे। इन रुपयों को लेकर सीमा विवाद करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Double Murder Husband Held Woman s Legs and Brother in Law Slit Her Throat
पाकबड़ा में डबल मर्डर की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

इसके अलावा सीमा के चरित्र पर भी जसराम शक करता था। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद भी होता था। सोमवार की रात भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। सीमा ने पुलिस चौकी में शिकायत की थी। इस मामले में सीमा ने समझौता कर लिया और अपने पति के साथ घर चली गई थी।

विज्ञापन
Double Murder Husband Held Woman s Legs and Brother in Law Slit Her Throat
मुरादाबाद में हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

इस समझौते में जयराम भी शामिल था। घर लौटने के बाद दोनों भाइयों ने साजिश रची कि वह सीमा को जिंदा छोड़ेंगे। नहीं जसराम ने अपने भाई से यह भी वादा किया था कि अगर वह सीमा की हत्या कर देगा तो मकान के बाकी रुपये भी नहीं लेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed