गुरुग्राम की आईटी कंपनी की असिस्टेंट मैनेजर हिमशिखा की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई थी। शनिवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हत्यारोपी भाई ने बर्बरता की सभी हदें लांघ दी थीं। शरीर पर चाकू के अस्सी के ज्यादा जख्म मिले हैं। लिवर, किडनी और हार्ट छलनी हो गया था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी घाव गिनते गिनते हैरान रह गए कि कोई भाई इतना बेरहम कैसे हो गया। मझोला थाने की पुलिस ने शनिवार को दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की डिजिटल वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई। करीब दो घंटे पोस्टमार्टम चला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि हिमशिखा की गर्दन, पैर, हाथ पेट, छाती, कंधे, चेहरे और सिर पर चाकू से हमले किए गए थे। हत्यारोपी भाई हार्दिक ने बहन के शरीर को छलनी कर दिया था। आरोपी ने गर्दन पर भी वार किए हैं। हिमशिखा के फेफड़े, दिल और लीवर बुरी तरह फट गए।
भाई ने लांघीं बर्बरता की हदें: हिमशिखा के शरीर पर थे 80 से ज्यादा जख्म, छलनी हो गया था लिवर, किडनी और हार्ट
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:59 AM IST
सार
गुरुग्राम की असिस्टेंट मैनेजर हिमशिखा की हत्या उसके भाई हार्दिक ने शुक्रवार दोपहर को चाकू से गोदकर की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 80 से ज्यादा जख्म मिले हैं। उसके लिवर, किडनी और हार्ट बुरी तरह छलनी हो गए थे। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
