सब्सक्राइब करें

UP: मायके जाने के लिए घर से निकले, ओवर ब्रिज के नीचे बीवी को मार डाला, फिर खुद ने भी दी जान; इस बात का था तनाव

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 05 Mar 2026 02:32 PM IST
सार

मुरादाबाद में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी, इसके बाद खुदकुशी कर ली। मझोला के सोनकपुर ओवर ब्रिज के नीचे दोनों के शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। 

विज्ञापन
husband killed his wife and then committed suicide due to a domestic dispute In Moradabad
मुरादाबाद में विवाद के बाद दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के मझोला थाना इलाके में घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में हत्या का प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस के नया गांव नवीन नगर निवासी विनोद उर्फ विक्की इलेक्ट्रिशियन था। 

उसकी शादी हरथला निवासी ममता से लगभग नौ साल पहले हुई थी। दंपती के कोई बच्चा नहीं था। जिसे लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव था। होली के दिन विनोद अपनी पत्नी ममता को मायके चलने की बात कहकर घर से निकला था। 
Trending Videos
husband killed his wife and then committed suicide due to a domestic dispute In Moradabad
मुरादाबाद में विवाद के बाद दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला
देर शाम आपसी विवाद के दौरान पति विनोद ने पत्नी ममता पर चाकू से कई वार किए। इससे ममता की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद विनोद ने स्वयं को भी चाकू मार लिया जिससे उसकी भी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
husband killed his wife and then committed suicide due to a domestic dispute In Moradabad
मुरादाबाद में विवाद के बाद दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला
सोनकपुर ओवर ब्रिज के नीचे मिले दोनों के शव
मझोला के सोनकपुर ओवर ब्रिज के नीचे दोनों के शव मिले। घटना की सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। 

husband killed his wife and then committed suicide due to a domestic dispute In Moradabad
मुरादाबाद में विवाद के बाद दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बरामद किया चाकू
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन
husband killed his wife and then committed suicide due to a domestic dispute In Moradabad
मुरादाबाद में विवाद के बाद दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि पत्नी की हत्या के मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है। यह मामला हत्या के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। संतान न होने का तनाव ही विवाद की मुख्य वजह बताया जा रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed