{"_id":"69aaa12c9faff75ef00fc9f9","slug":"husband-kills-wife-commits-suicide-vinod-wanted-to-marry-again-2026-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेऔलाद पति ने पत्नी को मारकर की खुदकुशी: दूसरी शादी करना चाहता था विनोद, महिला को पहले भी छोड़ आया था मायके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेऔलाद पति ने पत्नी को मारकर की खुदकुशी: दूसरी शादी करना चाहता था विनोद, महिला को पहले भी छोड़ आया था मायके
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: Akash Dubey
Updated Fri, 06 Mar 2026 03:18 PM IST
सार
विनोद ने संतान न होने पर पत्नी ममता की हत्या कर दी। वह दूसरी शादी करना चाहता था। बाद में विनोद ने खुद भी जान दे दी। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
1 of 11
मुरादाबाद में पति और पत्नी की माैत
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी की हत्या करने के बाद जान देने वाला विनोद दूसरी शादी करना चाहता था। रिश्तेदार और दोस्तों से वह अपनी शादी को लेकर बातचीत करता था। एक दोस्त के जरिए वह बिहार भी गया था। वहां भी उसने कई जगह शादी की बात की थी लेकिन नतीजा सिफर ही रहा।
Trending Videos
2 of 11
मुरादाबाद में पति और पत्नी की माैत मामले का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
विनोद उर्फ विक्की और ममता की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। शुरुआत के दो साल तक जब ममता को कोई संतान नहीं हुई तो विनोद ने ममता को तीन साल तक डॉक्टरों को दिखाया और उसका इलाज कराया लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। करीब दो साल पहले विनोद ने दूसरी शादी करने का मन बना लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
मुरादाबाद में पत्नी का हत्यारोपी विनोद
- फोटो : अमर उजाला
ममता की मां शीला ने पुलिस को बताया कि विनोद संतान न होने के कारण ममता को परेशान करता था। वह दूसरी शादी करना चाहता था। वह अपने एक दोस्त के साथ तलाश भी कर रहा था। उसने ममता को मायके में छोड़ दिया था और कहने लगा था कि अब उसे अपने साथ नहीं रखेगा। इस मामले में ममता के भाई ने थाने में तहरीर भी दी थी लेकिन दो माह बाद विनोद मायके गया और पत्नी को ले आया था। इसके बाद से पति पत्नी साथ ही रहे थे।
4 of 11
मुरादाबाद दंपती की माैत के बाद गमगीन लोग
- फोटो : अमर उजाला
होली पर दोनों बहुत खुश थे और उन्होंने साथ में होली खेली और डांस भी किया था। इसके बाद विनोद ने पत्नी से कहा कि उसके मायके चल रहे हैं। ममता ने मना भी किया और अगले दिन चलने की बात कही थी लेकिन विनोद नहीं माना और उसे अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
5 of 11
घटना के बाद सदमे में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बच्चा गोद लेने को राजी हो गए थे दोनों
विनोद उर्फ विक्की मां अंजली ने बताया कि पति पत्नी में कोई विवाद नहीं था। दोनों साथ ही दुकान पर बैठे थे। संतान न होने को लेकर दोनों ही दुखी थी। विनोद और ममता बच्चा गोद लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने बच्चे की तलाश शुरू कर दी थी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।