शहर की घनी आबादी वाली टीचर कॉलोनी में बुधवार रात आठ बजे रुकसाना अपने घर में खाना बना रही थी। उसके चारों बेटे और तीनों बेटियां भी घर में ही मौजूद थीं। रुकसाना और गुलनवाज के बीच नशे को लेकर बहस चल रही थी। रुकसाना ने उसे नशेड़ी कह दिया था। इसी बात पर उसने अपनी अंटी से तमंचा निकालकर रुकसाना को गोली मारने की धमकी दी लेकिन रुकवाना भी शांत नहीं हुई। बेटी जैनब का कहना है कि मां ने गुलनवाज से कहा कि इस खिलौने को अपनी जेब में रख ले बहुत देखे हैं ऐसे खिलौने। इसके बाद गुलनवाज ने गोली मार दी।
दामाद ने सास को मार डाला: तमंचा देख रुकसाना बोली- यह खिलौना अपनी जेब में रख, फिर गुलनवाज ने उसी से दाग दी गोली
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:52 PM IST
सार
रात नशे को लेकर हुए विवाद में गुलनवाज ने अपनी पत्नी रुकसाना को गोली मार दी। आरोपी ने धमकी भी दी थी। वारदात को अंजाम देकर गुलनवाज मौके से भाग गया। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
