सब्सक्राइब करें

यूपी में एक और पति का कत्ल: रात में घर आए प्रेमी के साथ मिलकर मार डाला; डरा धमका कर बड़े बेटे को कर दिया चुप

अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 07 Mar 2026 03:32 PM IST
सार

यूपी में एक और पति का कत्ल हो गया। पत्नी और उसके प्रेमी ने मार डाला। अवैध संबंधों के विरोध पर महिला ने ही प्रेमी संग मिलकर साजिश रची। पुलिस ने शक के आधार पर हत्यारोपी पत्नी कल्लो को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर कल्लो ने प्रेमी बबलू के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।

विज्ञापन
Woman kills husband with the help of lover after he protests against her illicit relationship in moradabad
Ompal murder case - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूपी के अमरोहा में अवैध संबंधों के विरोध में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी। घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया, लेकिन मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद कर ली है। घटना गजरौला थाना क्षेत्र के गंगा के टापू में बसे दारानगर गांव की है।



मृतक ओमपाल (35) दारानगर गांव के किसान महावीर सिंह के तीन बेटों में सबसे बड़े थे। करीब 13 साल पहले उनकी शादी हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कल्लो के साथ हुई थी, जिनसे उनके तीन बच्चे रविकांत, साक्षी और बादल हैं। ओमपाल खेती के साथ-साथ मजदूरी भी करते थे।

Trending Videos
Woman kills husband with the help of lover after he protests against her illicit relationship in moradabad
पुलिस हिरासत में आरोपी महिला - फोटो : संवाद

जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी कल्लो का आदमपुर थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद निवासी बबलू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। ओमपाल इस रिश्ते का लगातार विरोध करते थे, जिसके कारण उनका अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। कल्लो कई बार अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई थी और कुछ समय बाद लौट आती थी। दो महीने पहले भी वह अपने प्रेमी के साथ चली गई थी और कुछ दिन पहले ही घर लौटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman kills husband with the help of lover after he protests against her illicit relationship in moradabad
घटना के जानकारी देते मृतक ओमपाल के परिजन - फोटो : संवाद
चार मार्च को होली के दिन जब बबलू गांव आया था, तो ओमपाल की उससे कहासुनी हुई थी। बबलू ने ओमपाल को जान से मारने की धमकी दी थी और चला गया था। बुधवार रात को बबलू एक बार फिर गांव में आया। इसी रात, कल्लो ने अपने प्रेमी बबलू के साथ मिलकर ओमपाल की प्लास्टिक की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, दोनों ने मिलकर शव को पंखे से लटका दिया ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे।
Woman kills husband with the help of lover after he protests against her illicit relationship in moradabad
गजराैला में ओमपाल की हत्या - फोटो : संवाद
पुलिसिया कार्रवाई और खुलासे
मृतक के छोटे भाई जोगेश ने अपनी भाभी कल्लो और उसके प्रेमी बबलू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुरुवार को सीओ और इंस्पेक्टर के साथ गांव पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने शक के आधार पर हत्यारोपी पत्नी कल्लो को हिरासत में ले लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर कल्लो ने प्रेमी बबलू के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।
 
विज्ञापन
Woman kills husband with the help of lover after he protests against her illicit relationship in moradabad
ओमपाल हत्याकांड की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
पुलिस ने कल्लो को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई प्लास्टिक की रस्सी भी बरामद कर ली है। सीओ ने बताया कि कल्लो को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका प्रेमी बबलू अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed