सब्सक्राइब करें

म्यूजिक नाइट: सोना मोहापात्रा ने गाया अंबरसरिया तो खूब झूमे मुजफ्फरनगर युवा, बी प्राक इसलिए नहीं हो सके शामिल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 29 Dec 2021 01:19 PM IST
विज्ञापन
Music Night: Sona Mohapatra performed in Muzaffarnagar, singer B prak  could not attend the prgramme
सोना मोहापात्रा - फोटो : अमर उजाला
loader
मुजफ्फरनगर में जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में बॉलीवुड गायिका सोना मोहापात्रा ने गानों से धूम मचा दी। 2013 में आई फुकरे फिल्म के गाने ‘अंबरसरिया...’ गाया तो युवा झूम उठे। युवाओं की फरमाइश पर गाने सुनाए गए। जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी में म्यूजिक नाइट का आयोजन किया गया। जहां बॉलीवुड सिंगर ने रात 11 बजे तक अपने गानों से दर्शकों के दिलों को जीत लिया। सोना मोहापात्रा ने कहा कि वह यहां पहली बार आई हैं लेकिन उन्हें दर्शकों ने इतना प्यार दिया है कि वह यहां दोबारा भी आना चाहेंगी। 
Trending Videos
Music Night: Sona Mohapatra performed in Muzaffarnagar, singer B prak  could not attend the prgramme
सोना मोहापात्रा - फोटो : अमर उजाला
राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर म्यूजिक नाइट का शुभारंभ कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। सीडीओ आलोक यादव ने अतिथियों का स्वागत किया। सोना ने गाने गुनगुनाए तो रात 11 बजे तक फरमाइशों का दौर चला। गाने ‘ओ री चिरैया...’ को खूब पसंद किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Music Night: Sona Mohapatra performed in Muzaffarnagar, singer B prak  could not attend the prgramme
सोना मोहापात्रा - फोटो : अमर उजाला
गायिका ने अपने म्यूजिक एलबम के गाने ‘ढोलना ढोलना आजा मेरे....’ सुनाया तो दर्शक झूम उठे। म्यूजिक एलबम के गाने ‘आजा वे...’ सुनाते-सुनाते सोना दर्शकों के बीच पहुंच गई। सोना मोहापात्रा ने कहा कि कोविड के कारण लॉकडाउन लग गया था। उसके बाद वह पहली बार शो के लिए पहुंची है। कहा कि पहली बार यहां आई हूं। दर्शकों ने दिल जीत लिया। दोबारा फिर आऊंगी। यहां आकर अच्छा लगा है।
Music Night: Sona Mohapatra performed in Muzaffarnagar, singer B prak  could not attend the prgramme
सोना मोहापात्रा - फोटो : अमर उजाला
पिता के निधन के कारण नहीं आए प्राक
मशहूर गायक बी प्राक के पिता वरिंदर बच्चन का कई दिन पहले निधन हो गया था। इस वजह से वह मुजफ्फरनगर महोत्सव में शामिल नहीं हो सके।
 
विज्ञापन
Music Night: Sona Mohapatra performed in Muzaffarnagar, singer B prak  could not attend the prgramme
सोना मोहापात्रा - फोटो : अमर उजाला
आज ऑल इंडिया मुशायरा
औद्योगिक प्रदर्शनी में बुधवार शाम छह बजे ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया जाएगा। शायर वसीम बरेलवी, नवाज देवबंदी, मंजर भोपाली, कमल हातवी, हाशिम फिरोजाबादी, शाईस्ता सना, सिकंदर हयात, पापुलर मेरठी, विजय तिवारी, नदीम शाद, निकहत अमरोही, खुशबू शर्मा शामिल होंगे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed