फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ में छात्राओं का यौन शोषण करने वाले शिक्षकों पर मुकदमा

Sat, 15 Feb 2020 08:53 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 15 Feb 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
Case of teachers for sexually abusing female students in Pratapgarh
pratapgarh crime news - फोटो : pratapgarh

फतनपुर इलाके में परीक्षा में अधिक अंक दिलाने के नाम पर छात्राओं का यौन शोषण करने के आरोपी दोनों शिक्षकों के खिलाफ पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए हैं। मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है। एक आरोपी शिक्षक पुलिस की हिरासत में है। फरार आरोपी शिक्षक को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

Case of teachers for sexually abusing female students in Pratapgarh
बलात्कार - फोटो : concept photo

कोचिंग सेंटर में दबिश के दौरान फरार शिक्षक के कमरे से शराब की बोतलें भी बरामद हुईं। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। फतनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार दो प्राइवेट स्कूलों के दो शिक्षकों की छात्राओं के साथ अश्लील तस्वीरें वायरल होने के बाद बवाल मच गया था। दोनों साथ मिलकर कोचिंग सेंटर चलाते थे। आरोप है कि दोनों शिक्षकों ने परीक्षा में अधिक अंक दिलाने के नाम पर दो छात्राओं का यौन शोषण किया। उन्हें ब्लैकमेल करते थे। मामला बढ़ने पर पुलिस ने एक आरोपी शिक्षक सुरेंद्र मौर्य को दबोच लिया था। जबकि दूसरा आरोपी शिक्षक अनिल चौरसिया भागने में कामयाब रहा।

Case of teachers for sexually abusing female students in Pratapgarh
Rape

शनिवार को एक छात्रा के चाचा ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक अनिल चौरसिया पुत्र रामनारायन चौरसिया ने उसकी भतीजी को हाईस्कूल के प्रैक्टिकल व परीक्षा में अधिक नंबर दिलाने का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण किया और अश्लील तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल भी किया। लोकलाज के भय से वह शिक्षक का जुल्म सहती रहीं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद उसे जानकारी हुई। छात्रा ने भी आपबीती सुनाई। जिस पर पुलिस ने अनिल चौरसिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Case of teachers for sexually abusing female students in Pratapgarh
नाबालिग के साथ रेप - फोटो : self
दूसरा मुकदमा दूसरी छात्रा के रिश्तेदार ने दर्ज कराया है। जिसमें शिक्षक अनिल चौरसिया व सुरेंद्र मौर्य पर छात्रा की तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे अश्लील बनाकर वायरल करने का आरोप है। सीओ रानीगंज डा. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। फरार शिक्षक अनिल चौरसिया के कोचिंग सेंटर में दबिश के दौरान शराब की बोतलें मिली हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed