{"_id":"5ec4270b8ebc3e90af11c867","slug":"embarrassing-shopkeeper-beats-migrant-couple-with-broom-people-remain-spectators","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक : दुकानदार ने प्रवासी दंपती को झाड़ू से पीटा, तमाशबीन बने रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक : दुकानदार ने प्रवासी दंपती को झाड़ू से पीटा, तमाशबीन बने रहे लोग
Wed, 20 May 2020 12:06 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 May 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
कचहरी के समीप बेटे को दुकानदार द्वारा झाडू से मारने पर रोती नोएडा से परिवार के साथ लौटी महिला।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महामारी के इस दौर में जहां लोग मास्क व भोजन सामग्री बांटकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं, वहीं एक दुकानदार ने संवेदनहीनता दिखाते हुए इंसानियत को शर्मसार कर दिया। पुलिस लाइन गेट के पास एक दुकानदार ने गाजियाबाद से आए दंपती के बच्चे के साथ पहले तो बदसलूकी की, वजह पूछने पर फिर उसके माता-पिता को झाड़ू से पीट दिया। जलालत से दुखी दंपती फूट फूटकर रोने लगा। सरेआम हुई इस घटना पर लोग तमाशबीन बने रहे, किसी ने भी दुकानदार को उसकी करतूत पर नहीं टोका।
कचहरी के समीप पेड़ की छाया में बच्चों के साथ बैठी नोएडा से लौटी महिला।
- फोटो : pratapgarh
चिलचिलाती धूप में भटकते हुए सभी पुलिस लाइन गेट के करीब एक दुकान के पास रुक गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनीराम का बेटा सोनू फोटो स्टेट की दुकान के पास चला गया। उसे देखते ही दुकानदार आगबबूला हो उठा। उसे फटकारने के साथ ही गाली देने लगा। यह देख मनीराम की पत्नी वजह पूछने लगी।
दुकानदार ने उसे भी धक्का दे दिया। मनीराम पहुंचा तो दुकानदार ने साथियों की मदद से उसे झाड़ू से पीट दिया।
मार खाने के बाद पति-पत्नी दूर बैठकर रोने लगे। इस बीच तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर सिविल लाइन चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी करने के बाद श्रमिक को कोतवाली जाकर तहरीर देने की बात कही। जिसके बाद रोते हुए दंपती वाहन से घर जाने के लिए निकल पड़े। नगर कोतवाल ने बताया कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई।