{"_id":"5d9f82428ebc3e015a223aab","slug":"pcs-2017-belha-s-pioneers-wrote-new-history-amit-topped-meenakshi-s-third-position","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीसीएस 2017: बेल्हा के हाेनहारों लिखा नया इतिहास, अमित ने किया टॉप, मीनाक्षी को तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस 2017: बेल्हा के हाेनहारों लिखा नया इतिहास, अमित ने किया टॉप, मीनाक्षी को तीसरा स्थान
Fri, 11 Oct 2019 12:41 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Oct 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
अमित शुक्ला।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पीसीएस 2017 की परीक्षा में बेल्हा के लालों ने नया इतिहास रच दिया है। जिले के कुंडा इलाके के अमित शुक्ला ने टॉप किया है। इसके अलावा शहर की रहने वाली मीनाक्षी पांडेय को तीसरा स्थान मिला है। परीक्षा में जिले के कुछ छह मेधावी सफल हुए हैं। उनकी सफलता से परिजनों के साथ गांव-मोहल्लों में खुशी की लहर है।
पीसीएस 2017 परीक्षा में टाप पर रहे अमित शुक्ला अपने परिवार के साथ।
- फोटो : pratapgarh
कुंडा के किलहनापुर मलाका रजाकपुर निवासी अमित शुक्ला ने पीसीएस परीक्षा मेें पहला स्थान प्राप्त किया है। अमित के पिता उमाकांत शुक्ल निजी पैथालॉजी में काम करते हैं, जबकि मां मां क्षमा शुक्ला खिदिरपुर कुंडा में एएनएम के पद पर कार्यरत हैं। अमित की सफलता से गांव में जश्र का माहौल है।
मीनाक्षी पांडेय।
- फोटो : pratapgarh
सदर बाजार की मीनाक्षी पांडेय पुत्री राज नारायण पांडेय ने परीक्षा में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मीनाक्षी ने इसके पहले 2016 में सफलता हासिल की थी। वह प्रयागराज में नायब तहसीलदार के पद पर तैनात थीं। 2017 में दूसरी बार मीनाक्षी ने पुन: पीसीएस की परीक्षा में तीसरा स्थान दर्ज किया है। मीनाक्षी के पिता मंडी सचिव के पद से रिटायर हुए हैं, जबकि माता प्रधानाचार्या के पद से रिटायर हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्हा देवी रोड पर पीसीएस बनीं मीनाक्षी पांडेय के घर में एक-दूसरे को मिठाई खिलाते माता-पिता।
- फोटो : pratapgarh
इसी तरह शुकुलपुर दहिलामऊ की रहने वाली दिव्या ओझा पुत्री डा. निशाकांत ओझा ने भी पीसीएस की परीक्षा में दूसरी बार सफलता हासिल की है। पहली बार 2016 में सफलता मिलने पर उनका चयन टैक्स आफिसर के पद पर हुआ था। कटरामेदनीगंज निवासी मो. साकिब खान ने पीसीएस 2017 में 14वां स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
आकांक्षा पांडेय।
- फोटो : pratapgarh
इसी तरह शहर के पितई का पुरवा निवासी आकांक्षा पांडेय पुत्री अरविंद कुमार पांडेय ने भी पीसीएस की परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी सफलता से परिजनों में जश्र का माहौल है।