{"_id":"5eb8508c8ebc3e903e719fa7","slug":"pratapgarh-2517-laborers-arrived-from-surat-by-two-special-trains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: श्रमिक स्पेशल दो ट्रेनों से सूरत से आए 2517 मजदूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: श्रमिक स्पेशल दो ट्रेनों से सूरत से आए 2517 मजदूर
Mon, 11 May 2020 12:36 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 11 May 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरत से दो श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से और 2517 मजदूर प्रतापगढ़ पहुंचे। दोनों स्पेशल ट्रेनों से आए श्रमिकों को बसों से उनके घर भेजा गया। 24 जनपदों के लोगों को बसों से रवाना किया गया। जिले के 196 श्रमिकों को उनके घरों तक बसों से छोड़ा गया। रेलवे स्टेशन पर अफरातफरी के बीच श्रमिकों को बसों से रवाना किया जाता रहा।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
शनिवार की देर रात श्रमिक स्पेशल ट्रेन सूरत से पहुंची। जिसमे से 1210 श्रमिकों को उतारा गया। इस ट्रेन में जिले के मात्र 44 श्रमिक ही थे। ट्रेन में सवार अन्य श्रमिक दूसरे जनपदों के थे। सबसे अधिक 570 सुलतानपुर और 400 फतेहपुर के श्रमिक थे। सभी को लंच पैकेट देने के बाद घरों के लिए बसों से रवाना किया गया।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
उनकी बसों पर सुरक्षाकर्मी भी भेजे गए। रविवार की सुबह भी सूरत से स्पेशल ट्रेन श्रमिकों को लेकर पहुंची। जिसमे 1307 श्रमिक सवार थे। इनमे से 152 श्रमिक प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। इसके अलावा देवरिया, गाजीपुर, प्रयागराज, सुलतानपुर, फतेहपुर समेत 24 जनपदों के श्रमिक शामिल थे। 298 चित्रकूट और प्रयागराज के 264 श्रमिक थे। सभी को रोडवेज की बसों से उनके घर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
श्रमिक स्पेशल ट्रेन से उतरने वाले परदेसियों की देखभाल व उन्हें बसों से घर तक पहुंचाने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेशचंद्र द्विवेदी, एडीएम शत्रोहन वैश्य, एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता, सीओ सिटी अभय पांडेय समेत पांच थानों की फोर्स लगी रही।
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार दुबे मातहतों के साथ लगातार भ्रमण करते हुए व्यवस्था में लगे रहे। श्रमिकों के आने के पहले स्टेशन को सैनिटाइज कराया जाता रहा। मजदूरों के पहुंचने पर उनके बैग व ब्रीफकेस को भी सैनिटाइज किया गया। बसों को भी सैनिटाइज करने के लिए कर्मचारी लगे थे।