फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़: एकता महोत्सव में भोजपुरी स्टार आम्रपाली का जलवा

Mon, 24 Feb 2020 01:40 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 24 Feb 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Bhojpuri star Amrapali burns in Ekta Festival
राष्ट्रीय एकता महोत्सव बाबा घुइसरनाथ में गीत गाते रवि त्रिपाठी व आम्रपाली दूबे। - फोटो : pratapgarh
घुइसरनाथधाम में आयोजित राष्ट्रीय एकता महोत्सव के रजत जयंती समारोह का अंतिम दिन भोजपुरी सुपर स्टार, पाश्र्व गायक रवि त्रिपाठी व मथुरा की वंदनाश्री के नाम रहा। शनिवार की शाम महोत्सव का सांस्कृति मंच पर पहला कार्यक्रम भोजपुरी सिनेमा की सुपर स्टार आम्रपाली दुबे का कार्यक्रम प्रस्तुत हुआ। मंच संभालते ही आम्रपाली को देखने व सुनने के लिए दर्शकों का हुजूम उमड़ पड़ा।


 
Pratapgarh: Bhojpuri star Amrapali burns in Ekta Festival
राष्ट्रीय एकता महोत्सव बाबा घुइसरनाथ में भोजपुरी फिल्म कलाकार आम्रपाली को सम्मानित करते पूर्व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी। - फोटो : pratapgarh
आम्रपाली ने जेकर नाथ भोलेनाथ ऊ अनाथ कैस होई से भगवान शिव की आराधना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी क्रम में एक पक्षी उड़े आसमनवा कि बोले जिया पिया पिया हो और नई झुलनी की छंइया बलम, दुपहरिया बिताई ला हो सुनाया तो दर्शक झूमने लगे। आम्रपाली ने खोल दे केवड़िया राजा जी सुनाया तो लोग नाचने लगे। मंच पर आम्रपाली दुबे ने अपने कुछ भोजपुरी गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया तो दर्शक भी ठुमके लगाने लगे।


 
Pratapgarh: Bhojpuri star Amrapali burns in Ekta Festival
राष्ट्रीय एकता महोत्सव बाबा घुइसरनाथ धाम में फूलों की होली खेलते गोपियों संग राधा कृष्ण। - फोटो : pratapgarh
गायक रवि त्रिपाठी ने ने बम भोलके बम भोल बम से अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। शिव आराधना के बाद रवि त्रिपाठी ने मुस्कराने की वजह तुम हो सुनाया तो युवा लाबी झूमने लगे। इसके बाद रवि ने धार्मिक गीतों से माहौल को भक्तिमय किया तो फिल्मी गानों से दर्शकों को तालियां बटोरीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pratapgarh: Bhojpuri star Amrapali burns in Ekta Festival
राष्ट्रीय एकता महोत्सव बाबा घुइसरनाथ धाम में फूलों की होली खेलते राधा कृष्ण बने कलाकार। - फोटो : pratapgarh
इसके बाद मथुरा की वंदनाश्री व उनकी टीम ने मंच संभाला। कलाकारों ने मथुरा की फूलों की होली का दृश्य प्रस्तुत किया। बाल कृष्ण नाटिका व फूलों की होली देख दर्शक भावविभोर हो गए। कार्यक्रम की संयोजक विधायक आराधना मिश्रा मोना व पूर्व राज्य सभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने भोजपुरी सुपर स्टार आम्रपाली दुबे, पाश्र्व गायक कलाकार रवि त्रिपाठी व मथुरा की वंदनश्री का रजत जयंती एकता सम्मान 20202 के तहत अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

 
विज्ञापन

कई बार बेकाबू हुई भीड़ 

Pratapgarh: Bhojpuri star Amrapali burns in Ekta Festival
राष्ट्रीय एकता महोत्सव बाबा घुइसरनाथ में भोजपुरी फिल्म कलाकार आम्रपाली की झलक पाने को पेड़ पर चढ़े लोग। - फोटो : राष्ट्रीय एकता महोत्सव बाबा घुइसरनाथ में भोजपुरी फिल्म कलाकार आम्रपाली की झलक पाने को पेड़ पर चढ़े लोग।

भोजपुरी स्टार आम्रपाली दुबे को देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक जुटे थे। आम्रपाली जैसे ही मंच पर पहुंची भीड़ अपनी अपनी जगह पर खड़ी हो गई। आम्रपाली ने गाना शुरू किया तो भीड़ बेकाबू हो गई। कार्यक्रम देखने के लिए दर्शक धक्कामुक्की करने लगे। बेकाबू भीड़ को संभालने के लिए पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ा। कई बार लाठियां पटक कर दर्शकों को रोका गया। लेकिन आम्रपाली जब तक मंच पर थी, भीड़ थमने का नाम नहीं ले रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed