फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रतापगढ़ : खतरे के निशान के करीब पहुंची सई, कालेज व मकान भी नदी के पानी में डूबे

Mon, 30 Sep 2019 12:14 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Sep 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: sai river water near to danger line, college and house submerged in river water
flood in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
उफनाई सई नदी खतरे के निशान से महज अब एक मीटर दूर है। हर घंटे दो से तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से नदी का पानी बढ़ रहा है। यदि ऐसे ही रहा तो सोमवार सुबह तक आसपास की कई बस्तियां जलमग्न हो जाएंगी। तटीय इलाकों में बेल्हा देवी मंदिर के करीब कई घरों में पानी भरा हुआ है। 124 परिवारों ने अपना ठिकाना बदल दिया है। नदी के तट पर बने कालेज व मकानों में नदी का पानी घुस गया है। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय की चहारदीवारी दरक गई है।

जिले से गुजरी सई नदी उफान पर है। नदी में पानी 85.345 मीटर पहुंचते ही खतरे का निशान पार कर जाता है। रविवार की शाम को पानी खतरे के निशान से महज एक मीटर नीचे था। हर घंटे नदी का पानी दो से तीन सेंटीमीटर बढ़ रहा है।
Pratapgarh: sai river water near to danger line, college and house submerged in river water
flood in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
दहिलामऊ स्थित केंद्रीय जल आयोग कार्यालय परिसर में भी नदी का पानी घुस गया है। जिससे चहारदीवारी दरक गई है। कार्यालय से कर्मचारी सामान भी समेटने लगे हैं। दहिलामऊ व भुलियापुर की ओर पानी का बहाव लगातार बढ़ रहा है। बेल्हा देवी से अंबेडकर चौराहे तक आने वाला मार्ग पर दो स्थानों पर तीन फिर गहरा पानी भर गया है। बेल्हा देवी तट के किनारे बसे करीब सौ से अधिक मकानों में पानी घुस गया है। यहां से करीब 80 परिवारों ने अपना ठिकाना बदल दिया। वे सुरक्षित स्थान पर चले गए। जबकि बहुत से लोग अपना सामान ऊपरी मंजिल पर समेटते नजर आए।
Pratapgarh: sai river water near to danger line, college and house submerged in river water
flood in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
हाईवे से बेल्हा देवी जाने वाला मार्ग व गलियों में भी पानी भर गया है। इससे लोगों का आवागमन भी बंद हो गया है। शहर के करीब शिवसत में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा के आचार्य रमाकांत शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान परिसर तक नदी का पानी पहुंच घुस गया है। बस्ती की ओर भी बारघाट व शिवसत की सीमा से होकर बस्ती की ओर पानी बढ़ रहा है। जिरियामऊ की ओर भी नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है। कादीपुर बस्ती की ओर भी पानी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। महुआर में ऐनुल हसन, असराफुल , शौकत अलीके मकान में सई नदी पानी घुस गया। सभी अपना सामान सुरक्षित स्थान पर पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pratapgarh: sai river water near to danger line, college and house submerged in river water
flood in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
दहिलामऊ पूर्वी छोर पर बसे लोग भी पानी से घिर गए हैं। 14 परिवारों ने घर छोड़ दिया है। इसके अलावा पूरे ईश्वरनाथ, जहरगो, पूरे केशवराय, करौंदी घाट के करीब रहने वाले लोगों ने अपना मकान खाली करना शुरू कर दिया है। करौंटी घाट पर बन रहे पुल पर काम करने वाले मजदूरों ने अपना आशियाना खाली कर दिया है। लगातार सई नदी में उफान देख हर कोई दहशत में है। 
 
विज्ञापन
Pratapgarh: sai river water near to danger line, college and house submerged in river water
flood in pratapgarh - फोटो : pratapgarh
बेल्हा देवी धाम के समीप मोहल्ले में भरा सई नदी के बाढ़ का पानी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed