{"_id":"5ec42d5d8ebc3e905e2bbd3b","slug":"pratapgarh-six-thousand-workers-from-mumbai-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh: मुंबई, चंडीगढ़ से आए छह हजार मजदूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh: मुंबई, चंडीगढ़ से आए छह हजार मजदूर
Wed, 20 May 2020 12:33 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 May 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार की रात और मंगलवार को सात श्रमिक ट्रेनों से लगभग छह हजार प्रवासी मजदूर मुंबई और चंडीगढ़ से प्रतापगढ़ पहुंचे। इसमें जिले के 1250 लोग शामिल थे। जनपद के श्रमिकों को आश्रय स्थल भुपियामऊ भेजकर जांच कराई गई, जबकि गैर जनपद के लोगों को रोडवेज की बसों से भेजा गया।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
जिले में प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। सोमवार की रात पांच और मंगलवार को दिन में दो ट्रेनों से लगभग छह हजार लोग आए हैं। इनमें बेल्हा के 1250 लोग शामिल हैं। बेल्हा के लोगों को भुपियामऊ स्थित आश्रय स्थल पर जांच कर तहसीलों में बने आश्रय स्थल में क्वारंटीन करने के लिए भेजा गया।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
जबकि गैर जनपद के लोगों की स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद रोडवेज की बसों से रवाना किया गया। रेलवे स्टेशन पर एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता, तहसीलदार मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में फोर्स के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
स्टेशन पर पहुंचने वाले मजदूरों को लंच पैकेट और पानी की बोतलें दी गईं। स्टेशन पर जैसे-जैसे ट्रेन आती र्गइं, वैसे-वैसे मजदूरों को उनके घर भेजने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
प्रवासी मजदूरों के साथ आने वाले बच्चों को बच्चा बैंक ने फल और बिस्किट वितरित किया। बच्चों को रेलवे स्टेशन पर फल, नमकीन, चिप्स मिलने पर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। बच्चा बैंक के संचालक राजेश कुमार ने बताया कि 289 बच्चों को फल और नमकीन दिया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बच्चा बैंक के प्रयास की सराहना की है।