{"_id":"5dbb3a198ebc3e93cc441b90","slug":"pratapgarh-the-race-for-unity-iron-men-remembered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: एकता के लिए लगाई दौड़, याद किए गए लौह पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: एकता के लिए लगाई दौड़, याद किए गए लौह पुरुष
Fri, 01 Nov 2019 01:16 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 01 Nov 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर कचहरी के सामने स्थित प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते युवा क्रांति के लोग।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पहले गृहमंत्री व उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती जिलेभर धूमधाम से मनाई गई। कालेजों, सरकारी व गैरसरकारी संस्थानों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। शहर में जगह- जगह रन फार यूनिटी रैली निकाली गई। रैली ने एकता व अखंडता का संदेश दिया।
मीराभवन स्थित सपा कार्यालय में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में बोलते जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव।
- फोटो : pratapgarh
लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही के नेतृत्व में एकता रैली ‘‘रन फॉर यूनिटी’’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पुलिस लाइन में हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। शहर का भ्रमण करते हुए रैली राजकीय बालिका इंटर कालेज पहुंची।
पुलिस लाइन के सामने से रन फार यूनिटी दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना करते कैबिनेट मंत्री मोती सिंह।
- फोटो : pratapgarh
यहां बच्चों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, डीआईओएस डॉ. संतोष कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रधानाचार्य गरिमा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। युवा क्रांति द्वारा राष्ट्रीय एकता के द्योतक लोहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पटेल जयंती पर आयोजित रन फार यूनिटी पर दौड़ लगाते सांसद संगमलाल विधायक धीरज ओझा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा व कार्यकर्ता।
- फोटो : pratapgarh
कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सुशील चंद्र शुक्ला, रजनीकांत मिश्र, विवेक त्रिपाठी, अच्युतानन्द पांडेय आदि मौजूद रहे। अपनादल के तत्वाधान में लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती देवकली स्थित कार्यालय पर मनाई गई।
विज्ञापन
सरदार पटेल जयंती पर आयोजित रन फार यूनिटी पर जीजीआईसी में राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ लेते कर्मचारी व छात्र।
- फोटो : pratapgarh
मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पाल, विधायक सदर राजकुमार पाल, राम पियारे पाल, ओम प्रकाश पटेल, चंद्रभान पटेल आदि मौजूद रहे। चिलबिला स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में सदर बल्लभ भाई पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में मनाई गई। प्रधानाचार्य विनय पांडेय ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। शहर के वीएस मेमोरियल विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष की जयंती मनाई गई। निदेशिका अलका सिंह ने लौह पुरूष के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। अधिवक्ता समाज द्वारा लौह पुरुष की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता छोटे लाल पटेल ने देश के प्रति उनके त्याग व समर्पण के बारे में बताया।