{"_id":"5ec5723670c715098371211a","slug":"three-thousand-workers-reached-pratapgarh-by-four-trains","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चार ट्रेनों से प्रतापगढ़ पहुंचे तीन हजार श्रमिक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार ट्रेनों से प्रतापगढ़ पहुंचे तीन हजार श्रमिक
Wed, 20 May 2020 11:39 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 20 May 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को प्रतापगढ़ पहुंचीं चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से करीब तीन हजार मजदूर पहुंचे। गर्मी से श्रमिकों को बुरा हाल था। स्टेशन पर थर्मल स्क्रीनिंग और भोजन-पानी मुहैया कराने के बाद सभी को रोडवेज की बसों से उनके गृह जनपद रवाना किया गया।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
बुधवार को सूरत से तीन और मुंबई के थाणे से एक ट्रेन प्रतापगढ़ पहुंची। इन ट्रेनों से करीब तीन हजार श्रमिक आए। स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार पहले से प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस मौजूद थी। ट्रेनों के पहुंचने के बाद मजदूरों को जिलेवार बोगियों से उतारा गया। बाहर निकलने पर सभी का सामान सैनिटाइज किया गया।
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद भोजन और पानी दिया गया। इसके बाद रोडवेज की बसों से सभी को उनके गृह जनपद भेजा गया। श्रमिकों के बाहर निकलने के बाद रेलवे सफाई स्टाफ ने प्लेटफार्म, ट्रेनों को सैनिटाइज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
अंदर जीआरपी, आरपीएफ और बाहर पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा था। चेकिंग स्टाफ सीआईटी आरबी सिन्हा के नेतृत्व में प्लेटफार्म पर मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh