सब्सक्राइब करें

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन: पीएम की एक झलक को उमड़ा जनसैलाब, काले कपड़े-कड़ा पहने लोगों की नो एंट्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 14 Apr 2026 12:11 PM IST
सार

सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम में भारी भीड़ उमड़ी। जनसभा स्थल पर काले कपड़े और कड़ा पहनने वालों की एंट्री पर रोक लगाई गई, जबकि दो किलोमीटर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा और ड्रोन से निगरानी की गई।

विज्ञापन
Delhi–Dehradun Expressway inauguration: Massive crowd gathers to see PM Modi in Saharanpur
पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 11 बजकर 5 मिनट पर प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर एलिवेटेड कॉरिडोर के पास बनाए गए हेलीपैड पर उतरा, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य सरकार के मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।



हेलीकॉप्टर के आसमान में दिखाई देते ही वहां मौजूद लोग उत्साह से भर उठे और पूरा इलाका मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम स्थल के आसपास बने सांस्कृतिक मंचों पर कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां शुरू कर दीं।

प्रधानमंत्री गणेशपुर में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद थोड़ी दूरी तक रोड शो करते हुए दात काली मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे देहरादून के लिए रवाना होंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

Trending Videos
Delhi–Dehradun Expressway inauguration: Massive crowd gathers to see PM Modi in Saharanpur
पीएम मोदी का सहारनपुर दौरा - फोटो : अमर उजाला
पंडाल खचाखच भरा, काले कपड़े और कड़ा पहनने वालों की एंट्री पर रोक
गणेशपुर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए बनाया गया पंडाल पूरी तरह भर गया। कार्यक्रम स्थल के बाहर भी लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं और सुरक्षा जांच के बाद ही लोगों को प्रवेश दिया गया।

सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने काले कपड़े पहनकर आने वाले लोगों और कड़ा पहनने वालों को पंडाल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। सुरक्षा कर्मी प्रवेश द्वारों पर सख्ती से जांच करते नजर आए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi–Dehradun Expressway inauguration: Massive crowd gathers to see PM Modi in Saharanpur
सहारनपुर - फोटो : अमर उजाला
दो किलोमीटर क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जनसभा स्थल के आसपास लगभग दो किलोमीटर के दायरे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। विशेष सुरक्षा समूह (SPG), राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) के कमांडो और स्थानीय पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे।

पूरे क्षेत्र की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से की जा रही थी, जबकि सुरक्षा एजेंसियां लगातार हालात पर नजर बनाए हुए थीं।
Delhi–Dehradun Expressway inauguration: Massive crowd gathers to see PM Modi in Saharanpur
पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला

बेटियों में दिखा योगी के प्रति क्रेज और भरोसा
बिहारीगढ़ में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हुईं। 15 से 21 वर्ष की कई युवतियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना भरोसा और समर्थन जताया। मनोहरपुर गांव की 15 वर्षीय राशेश्वरी ने कहा कि वह योगी आदित्यनाथ की स्पष्टवादी छवि को पसंद करती हैं और उनकी सरकार ने अपराधियों पर सख्ती कर बेटियों को सुरक्षित माहौल दिया है।

बंजारेवाला की 20 वर्षीय अतीक्षा ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के भाषण और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति से वह प्रभावित हैं। वहीं कनकपाल (15) का कहना था कि योगी सरकार में बेटियां खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं।

महक (21) और दिव्या (19) ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सनातन परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत कर रहे हैं।

विज्ञापन
Delhi–Dehradun Expressway inauguration: Massive crowd gathers to see PM Modi in Saharanpur
पीएम मोदी का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर पहुंचकर रोडशो शुरु कर दिया है। इसके बाद वे देहरादून के लिए रवाना होंगे, जहां वे कुछ ही देर में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलिवेटेड काॅरिडोर पर रोड शो के लिए जैसे ही निकले। वहां मौजूद जनसमूह ने नारे लगाकर और फूल बरसाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी एसपीजी कमांडों से घिरी काले रंग की फार्च्यूनर कार में सवार थे।

कार में बाईं तरफ अगली सीट पर बैठे पीएम एक साइड के दरवाजे से बाहर निकले और उपस्थित जनसमूह का अभिवादन कर रहे थे। उत्साहित लोग उन पर फूलों की वर्षा कर रहे थे। पूरा माहौल मोदी-मोदी के जयकारों से गूंज रहा था। पीएम तकरीबन एक किलोमीटर तक रोड शो करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed