सब्सक्राइब करें

टुकड़ों में मिली लाश: श्मशान के पास पड़ी थी कटी गर्दन, शव पर रेंग रहे थे कीड़े, आत्महत्या या डबल मर्डर, जल्द खुलेगा राज

अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 23 Apr 2022 09:19 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News:  two dead body have found in forest of village in Saharanpur see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

सहारनपुर जनपद में नानौता थाना क्षेत्र के गांव सोना अर्जुनपुर में एक किसान प्रवीण (36) की गर्दन और हाथ काटकर हत्या कर दी गई। उसके साझीदार विनोद राणा (40) का शव एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। प्रवीण करीब पांच दिन से लापता चल रहे थे। पुलिस प्रारंभिक जांच में इसे हत्या के बाद आत्महत्या का मामला मान रही है। परिजनों ने दोनों की हत्या की आशंका जताई है।



गांव सोना अर्जुनपुर निवासी प्रदीप शनिवार सुबह करीब आठ बजे अपने खेत पर गए थे। तभी उन्होंने बराबर में बृजपाल सिंह के खेत में खड़े आम के पेड़ से विनोद राणा (40) का शव फंदे पर लटके देखा। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस दौरान विनोद राणा के नलकूप के कमरे से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने वहां जाकर देखा तो विनोद राणा के खेत में साझीदार प्रवीण का शव पड़ा था। वह 19 अप्रैल से लापता थे और उनकी गर्दन व दोनों हाथ काट दिए गए थे। परिजनों का कहना है कि विनोद शुक्रवार शाम खेत पर गया था।

Trending Videos
UP Crime News:  two dead body have found in forest of village in Saharanpur see photos
जंगल में मिली दो लाश। - फोटो : amar ujala

कटी गर्दन श्मशान के पास मिली
प्रवीण के शव पर कीड़े रेंग रहे थे। वह 19 अप्रैल से लापता था। उसे शायद उसी दिन मौत के घाट उतार दिया गया। तलाशने पर उसकी कटी गर्दन श्मशान के समीप पड़ी मिली है। उसे कुत्ते नोंच रहे थे। पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP Crime News:  two dead body have found in forest of village in Saharanpur see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विनोद को मारकर लटकाने की आशंका 
विनोद का शव पेड़ पर लटका मिला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसके शरीर पर भी चोट के निशान मिले हैं। इससे प्रतीत हो रहा है कि विनोद को मारकर पेड़ पर लटकाया है। पुलिस भी इस बिंदु पर जांच कर रही है।

UP Crime News:  two dead body have found in forest of village in Saharanpur see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

कोई अन्य हो सकता है कातिल
मौका-ए-वारदात को देखकर लगता है कि प्रवीण के हत्यारे विनोद के ट्यूबवेल में शव फेंकने शुक्रवार रात आए होंगे। विनोद ने आरोपियों को देख लिया होगा। इसके बाद उसकी भी हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। प्रवीण के भाई रामशरण का कहना है कि इन दोनों की हत्या में तीसरे व्यक्ति का हाथ है।

विज्ञापन
UP Crime News:  two dead body have found in forest of village in Saharanpur see photos
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा 
प्रवीण की हत्या गर्दन व बाजू काटकर की गई है। वहीं, विनोद फंदे पर लटका मिला, लेकिन उसकी मौत कैसे हुई। इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed