फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी की हत्या: दुनिया से लड़कर 14 साल पहले लव मैरिज, मिसाल थी सन्नी-मीनू की जोड़ी; जानें क्यों हैवान बना पति

Wed, 08 Jul 2026 05:54 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: Mohd Mustakim Updated Wed, 08 Jul 2026 05:54 PM IST
सार

Saharanpur News: छुटमलपुर की हरिजन कॉलोनी में सन्नी ने पत्नी मीनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि मीनू झगड़ा करके मायके में रह रही थी। कई बार सन्नी मनाने आया, मगर वह मान नहीं रही थी। 

विज्ञापन
Wife's Murder: A love marriage from 14 years ago; Meenu had come to her maternal home after a quarrel
मीनू की फाइल फोटो और वह कमरा जहां हत्या की गई। - फोटो : अमर उजाला
ससुराल छोड़कर मायके में रह रही महिला को पति ने चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से भाग निकला, जिसे पुलिस ने घर से गिरफ्तार करने का दावा किया है। मृतका के पिता बालकिशन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

 
Wife's Murder: A love marriage from 14 years ago; Meenu had come to her maternal home after a quarrel
हत्या के बाद एकत्र मोहल्ले के लोग। - फोटो : अमर उजाला
हरिजन कॉलोनी निवासी अनुसूचित जाति के बालकिशन की बेटी मीनू ने 14 साल पहले फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव रजापुर निवासी दूसरी बिरादरी के सन्नी सैनी के साथ प्रेम विवाह किया था। मृतका की बहन दीपा ने बताया कि करीब 20 दिन पहले मीनू की ससुराल में झगड़ा होने पर वह लोग वहां गए थे। मारपीट की नौबत आने पर पुलिस भी बुलानी पड़ी थी। इसके बाद मामला शांत होने तक मीनू को लेकर छुटमलपुर आ गए थे। बच्चे वहीं रह गए थे। 
Wife's Murder: A love marriage from 14 years ago; Meenu had come to her maternal home after a quarrel
मीनू की हत्या के बाद एकत्र लोग और आई पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार सुबह करीब नौ बजे परिवार के सभी सदस्य काम पर बाहर थे। मीनू घर पर अकेली थी। उसके पास दीपा के दो बच्चे टीवी देख रहे थे। इसी दौरान सन्नी वहां पहुंचा। हाथ में चाकू था। यह देखकर बच्चे पड़ोस में दूसरे मामा के घर बताने गए। परिजन पहुंचे तो मीनू का खून से लथपथ शव फर्श पर पड़ा था। चाकू भी मौके पर पड़ा था। सन्नी मौके से भाग चुका था। 
सूचना पर सीओ विकास प्रताप सिंह चौहान और प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह राणा और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर शव कब्जे में लिया। मृतका के चार बच्चे हैं। पुलिस का दावा है कि सन्नी को उसी के घर से गिरफ्तार किया है, जबकि चर्चा है कि सन्नी ने थाने पहुंचकर सरेंडर किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Wife's Murder: A love marriage from 14 years ago; Meenu had come to her maternal home after a quarrel
घटनास्थल पर जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
झगड़े के 20 दिन तक पत्नी के लौटने का किया इंतजार, नहीं आने पर की हत्या
मीनू करीब 20 दिन पहले झगड़ा होने के बाद अपने मायके वालों के साथ छुटमलपुर आ गई थी। इस बीच तीन से चार बार सन्नी उसे घर ले जाने के लिए आया, लेकिन उसने जाने से मना कर दिया। इसी बात से सन्नी क्षुब्ध चल रहा था। 14 साल पहले दोनों ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। आसपास के लोग कहते थे कि दोनों ने दुनिया से लड़कर लव मैरिज की और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। दोनों में कितना प्यार है। सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। पहली बार ऐसा झगड़ा हुआ था कि मीनू मायके आई थी।
 
विज्ञापन
Wife's Murder: A love marriage from 14 years ago; Meenu had come to her maternal home after a quarrel
हत्या के बाद सहमे पड़ोसी। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में सन्नी ने बताया कि पत्नी के घर न लौटने पर वह आपा खो बैठा। उसने उसे मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड के बाद उसके चार बच्चे बेसहारा हो गए हैं। दंपती के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी रिया 13 साल, उससे छोटी बेटी चारू 11, बेटा अक्षय आठ और सबसे छोटा बेटा छोटू छह साल का है। बच्चे समझ ही नहीं पा रहे हैं कि अचानक से उनके पिता को क्या हो गया जो उन्होंने उनके सिर से मां का साया छीन लिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed