{"_id":"6a4d5a4cf8d5a5b5fe0a83b1","slug":"deoband-residents-are-delighted-to-receive-the-gift-of-a-new-weekly-express-train-saharanpur-news-c-30-1-smrt1023-179102-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने से देवबंदवासी गदगद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिलने से देवबंदवासी गदगद
Wed, 08 Jul 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद। देवबंदवासियों को नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल गई है। कर्नाटक के श्री सिद्धारूढ़ स्वामीजी हुबली जंक्शन से उत्तराखंड में योग नगरी ऋषिकेश तक चलने वाली नई ट्रेन संख्या 17363 (अप) एवं 17364 (डाउन) का देवबंद में स्टाॅपेज दे दिया गया है।
यह साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन देवबंद से वाया टपरी जंक्शन से होकर ऋषिकेश पहुंचेगी। देवबंद स्टेशन पर यह ट्रेन पहली बार 8 जुलाई की शाम 5.48 बजे पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद 5.50 बजे ऋषिकेश के लिए रवाना होगी। जबकि वापसी में अगले दिन सुबह 7.35 बजे ऋषिकेश से चलकर सुबह 10 बजे देवबंद पहुंचेगी। देवबंद से मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, हजरत निजामुद्दीन और उधर से टपरी, रुड़की, हरिद्वार व ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों को इस नई ट्रेन सेवा का लाभ मिलेगा। समाजसेवी मनोज सिंघल एडवोकेट, व्यापारी नेता विवेक तायल, राजेश सिंघल, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष सेठ कुलदीप छाबड़ा, सचिव गुरजोत सिंह सेठी व परमवीर कौशिक आदि ने नई साप्ताहिक ट्रेन का देवबंद में स्टाॅपेज किए जाने पर केंद्रीय रेलमंत्री का आभार जताया है।
यह बोले अधिकारी
स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि नई एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 17363 व 17364 की अब नियमित शुरुआत हो गई है। बुधवार को पहली बार इस नई ट्रेन का देवबंद में ठहराव होगा।