{"_id":"6a4d5977f1908f07900b64aa","slug":"bike-crashes-into-truck-parked-on-highway-two-youths-killed-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-179091-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
Wed, 08 Jul 2026 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तल्हेड़ी बुजुर्ग(सहारनपुर)। रोजगार के लिए घर से निकले दो कारपेंटरों का सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। मुरादाबाद से हिमाचल प्रदेश जा रहे बाइक सवार कमरे आलम (29) और तैयब अली (27) की सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर तल्हेड़ी बुजुर्ग के पास हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।
मंगलवार तड़के करीब तीन बजे कमरे आलम और तैयब अली मुरादाबाद से बाइक पर हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब जाने के लिए घर से निकले थे। दोनों कारपेंटर थे और काम करने के लिए हिमाचल जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे वह तल्हेड़ी बुजुर्ग में बैंक के समीप पहुंचे तभी उनकी तेज गति बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेलमेट पहने होने के बावजूद दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी लोकेश सिंह ने बताया कि दोनों की शिनाख्त आधार कार्ड से हुई। कमरे आलम बिंदु शाह अहमदनगर गांव जैतवारा मुरादाबाद और तैयब अली ग्राम गोविंदपुर खुर्द थाना वीरपुर मुरादाबाद के निवासी हैं। बताया कि एक युवक की जेब से मिले मोबाइल से परिजनों से संपर्क किया गया, जिन्हें घटना की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
मौत का प्वाइंट..छह माह में दूसरा हादसा, चार लोगों की हो चुकी मौत
तल्हेड़ी बुजुर्ग में छह माह के भीतर सड़क किनारे खड़े ट्रक के कारण दो हादसे हो चुके हैं। पूर्व के हादसे में भी दो लोगों की मौत हुई थी। यातायात नियमों की अनदेखी कर ट्रक चालकों का सड़क किनारे वाहनों को खड़ा करना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। सात फरवरी की रात हाइवे पर लगे रेलिंग के पास खड़े भूसे से लदे ट्रक में डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इसमें बदायूं के थाना उजानी निवासी डीसीएम चालक महावीर (40) और वजीरगंज निवासी परिचालक सतेंद्र (40) की मौत हो गई थी। मंगलवार को फिर से इसी स्थान पर यह दूसरा हादसा हुआ। इसमें भी दो लोगों की मौत हो गई। हैरत की बात यह है कि यह स्थान पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर है, लेकिन पुलिस इन वाहनों को सड़क पर खड़ा होने से नहीं रोकती।
-- -- -- -
दोनों युवक आसपास के गांव के रहने वाले थे। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। इसके लिए टीम गठित कर दी गई है।
- अमित सिंह, सीओ देवबंद