फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Imran Masood Questions Ram Temple Donation Audit, Targets Government

UP: चंदा चोरी पर भड़के इमरान मसूद, बोले-आपकी नाक के नीचे लूट हो रही है, दूसरों की हालत के बारे में बात न करें

Wed, 08 Jul 2026 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 08 Jul 2026 01:56 PM IST
सार

सहारनपुर में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने राम मंदिर चंदा विवाद पर सरकार को घेरते हुए ट्रस्ट के ऑडिट की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

विज्ञापन
Saharanpur: Imran Masood Questions Ram Temple Donation Audit, Targets Government
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने राम मंदिर चंदा विवाद को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती और ट्रस्ट के ऑडिट को लेकर सवाल उठाए।

विज्ञापन


इमरान मसूद बोले- आपकी नाक के नीचे लूट हो रही है'
इमरान मसूद ने कहा-आपकी नाक के नीचे लूट हो रही है। दूसरों की हालत के बारे में बात न करें, अपनी स्थिति के बारे में बात करें। आप जिम्मेदारी से बच नहीं सकते।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट के ऑडिट की उठाई मांग
कांग्रेस नेता ने कहा कि अन्य स्थानों पर बने ट्रस्टों का नियमित ऑडिट होता है, लेकिन इस मामले में ऐसा क्यों नहीं हो रहा। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिरकार सरकार ही ट्रस्ट की संरक्षक है, इसलिए जवाबदेही तय होनी चाहिए।

चंदा विवाद को लेकर दिया बयान
इमरान मसूद का यह बयान राम मंदिर चंदा में कथित हेराफेरी को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच आया है। उनके बयान के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed