{"_id":"62e7cbdf1fbef37db66e0feb","slug":"nag-panchami-worlds-most-dangerous-snakes-are-found-here-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nag Panchami: भारत में यहां पाए जाते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक सांप, डंस लें तो बचना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nag Panchami: भारत में यहां पाए जाते हैं दुनिया के सबसे खतरनाक सांप, डंस लें तो बचना मुश्किल
सावन शुक्ल पंचमी पर मंगलवार को पूरा देश नागपंचमी का त्योहार मनाएगा। इस दिन नाग देव की पूजा का विधान है। कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए भी लोग नाम पंचमी पर विशेष अनुष्ठान करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में नाग देव को दूध और लावा चढ़ाने का चलन है। इस दिन लोग नाग (सांप) के दर्शन को भी काफी शुभ मानते हैं। वैसे तो देश भर में तरह-तरह के सांप पाए जाते हैं, लेकिन एक जगह ऐसी है, जहां दुनिया के तीन सबसे खतरनाक सांप बहुतायत में मिलते हैं।
इसमें तो एक सांप ऐसा है जो सिर्फ वहीं पाया जाता है और यह इतना जहरीला है कि उसके डंसने के बाद त्वरित उपचार न मिले तो बचना भी मुश्किल होता है। वह जगह है, उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में स्थित सोनभद्र। घने वन, ऊंचे पहाड़ और प्रचुर खनिज संपदा के लिए जाना जाने वाला सोनभद्र ऊर्जा की राजधानी भी है। यहां प्राकृतिक सुंदरता भी भरपूर है। इन तमाम खूबियों के साथ खतरनाक सांपों की धरती के रूप में भी इसकी पहचान है।
2 of 7
रसेल वाइपर
- फोटो : फाइल
दुनिया के 10 सबसे जहरीले सांपों में से तीन प्रजातियां सोनभद्र में पाई जाती हैं। इन प्रजातियों में करैत, कोबरा और रसेल वाइपर शामिल हैं। यहां के जंगलों और पहाड़ों के बीच यह सांप बहुतायत में मिलते हैं। कहा जाता है कि इनके डंसने के बाद बचना मुश्किल होता है।
3 of 7
इन सांपों के प्रभाव से ही सोनभद्र जिले में हर साल 80 से 100 मौतें भी होती हैं। करैत और कोबरा के बारे में तो अक्सर सुनने को मिलता है, लेकिन रसेल वाइपर सिर्फ सोनभद्र में ही मिलता है। जिले के बभनी, म्योरपुर व राबर्ट्सगंज में यह सांप सबसे अधिक बार देखा गया है। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी यह कभी-कभी दिख जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
सबसे बड़े वन क्षेत्र वाले रेणुकूट वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) मनमोहन मिश्र बताते हैं कि दुनिया के तीन सबसे खतरनाक सांप सोनभद्र में मौजूद हैं। यहां करैत बहुतायत मिलते हैं। करैत की दो प्रजातियां जिले में है। दूसरे नंबर पर कोबरा भी यहां हैं। इसमें सिर पर एक टोपी, दो टोपी व बगैर टोपी वाले मिलते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
सोनभद्र के जंगल में मिला कोबरा
- फोटो : अमर उजाला
कोबरा को ही नाग भी कहा जाता है। तीसरा है रसेल वाइपर। इन सांपों में इतना विष होता है कि डंसने के घंटे भर में ही मौत हो सकती है। यह डंसते वक्त विष निकलने पर निर्भर करता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।