{"_id":"62848c8ab31a1a5b0f1ab432","slug":"up-governor-anandiben-patel-visit-salkhan-fossils-park-sonbhadra-today-know-about-it-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: जानिए उस पार्क की खूबियां, जिसे देखने आज सोनभद्र जाएंगी यूपी की राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PHOTOS: जानिए उस पार्क की खूबियां, जिसे देखने आज सोनभद्र जाएंगी यूपी की राज्यपाल
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 18 May 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आज सोनभद्र जाएंगी यूपी की राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज सोनभद्र पहुंचेंगी। वह यहां आदिवासी परिवारों को वनाधिकार कानून के तहत पट्टे का प्रमाण पत्र देंगी। इससे पहले वह सलखन के फॉसिल्स पार्क का भी अवलोकन करेंगी। यह पहला मौका होगा जब किसी राज्यपाल के कदम दुनिया के सबसे बड़े और पुराने फॉसिल्स पार्क में पड़ेंगे।
राज्यपाल की अगवानी के लिए फॉसिल्स पार्क में तैयारियां जोरों पर रहीं। साफ-सफाई के अलावा सर्किट हाउस से सलखन तक सड़क मार्ग को दुरुस्त करने में अफसर मशगूल रहे। जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर सलखन में 150 करोड़ वर्ष पुराने जीवाश्म ( फॉसिल्स) हैं।
करीब 24 हेक्टेयर में फैला यह दुनिया का सबसे बड़ा फॉसिल्स पार्क है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने इसकी खोज वर्ष 1933 में की थी। अमेरिका का यलो स्टोन पार्क भी इससे छोटा है। हालांकि समुचित संरक्षण व प्रचार-प्रसार के अभाव में सलखन फॉसिल्स पार्क को उतनी प्रसिद्धि नहीं मिल पाई है।
2 of 6
सलखन फासिल्स पार्क
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के ही ज्यादातर लोग इस पार्क की खूबियों से अनभिज्ञ हैं। आदिवासी बहुल जिले में यह पार्क पर्यटन रोजगार और तरक्की का बड़ा जरिया बन सकता है। इसकी भरपूर संभावनाएं भी हैं, मगर समुचित प्रोत्साहन के अभाव में यह नहीं हो पा रहा। पिछड़े जिले में पर्यटन को नए आयाम देने के लिहाज से सलखन फॉसिल्स पार्क में राज्यपाल के आगमन को बेहद अहम माना जा रहा है।
3 of 6
सलखन फासिल्स पार्क
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल फॉसिल्स पार्क के अलावा इको प्वाइंट पर भी पहुंचेंगी, जहां से मारकुंडी घाटी के विहंगम दृश्य को निहारेंगी। इसी इको प्वाइंट को कभी पूर्व प्रधानमंत्री पं. नेहरू ने भारत के स्विट्जरलैंड की संज्ञा दी थी। तब वह चुर्क सीमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन करने आए थे। रौंप स्थित पंचमुखी पहाड़ी पर भी राज्यपाल जाएंगी और वहां पंचमुखी महादेव के पूजन-अर्चन के अलावा प्राचीन भित्ति चित्रों को भी देखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सलखन फासिल्स पार्क
- फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल के इस भ्रमण को जिले में पर्यटन के विकास के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज दोपहर बाद 3.20 बजे चंदौली जिले के नौगढ़ से रवाना होकर 3.40 बजे जिले के चुर्क पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगी। वहां से सीधे सर्किट हाउस जाएंगी। कुछ देर रुकने के बाद शाम 4.50 बजे सलखन फासिल्स पार्क रवाना होंगी।
विज्ञापन
5 of 6
सलखन फासिल्स पार्क
- फोटो : अमर उजाला
अगले दिन 19 मई को सुबह 9.40 बजे सेवाकुंज आश्रम कारीडाड चपकी के लिए रवाना होंगी। चपकी में वह शाम चार बजे तक रहेंगी। इस दौरान वह वनाधिकार पट्टों का वितरण, रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन को प्रमाण-पत्र, तीन सफाई कर्मियों को पुरस्कार व सफाई किट का वितरण करेंगी। तीन क्षय रोगियों के अभिभावकों को सहायता उपलब्ध कराएंगी। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लेने के कार्यक्रम में भाग लेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।