{"_id":"6980e4347c2d9c065309b2c7","slug":"cough-syrup-vinod-agrawal-running-an-illegal-business-from-kanpur-made-someone-from-purvanchal-partner-2026-02-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Crime: कफ सिरप...कानपूर में बैठकर विनोद अग्रवाल कर रहा था काला कारोबार, पूर्वांचल का बनाया सांझेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: कफ सिरप...कानपूर में बैठकर विनोद अग्रवाल कर रहा था काला कारोबार, पूर्वांचल का बनाया सांझेदार
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Tue, 03 Feb 2026 05:22 AM IST
सार
Varanasi News: पुलिस के अनुसार, एमके हेल्थ केयर और पीडी फार्मा के जरिए 89,600 हजार बोतल कफ सिरप बेच डाला गया। अवैध कारोबार के आरोपी विष्णु पांडेय और फैजुल रहमान की गिरफ्तार के बाद यह मामला खुला है। 65 फर्जी फर्मों के जरिये 12 राज्यों में कोडीन कफ सिरप की सप्लाई की गई थी।
विज्ञापन
1 of 6
शुभम जायसवाल, भोला प्रसाद और अमित सिंह टाटा।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
Cough Syrup Case: वारंट बी पर वाराणसी की अदालत में पेश कानपुर निवासी विनोद अग्रवाल कानपुर में बैठकर कारोबार को प्रयागराज और वाराणसी समेत अन्य जिलों और प्रदेश के बाहर तक फैलाया। जांच एजेंसियों ने पाया कि इसने 65 फर्जी फर्मों के जरिये 12 राज्यों में कोडीन कफ सिरप की सप्लाई की।
वाराणसी में अपनी फर्म मेसर्स अग्रवाल ब्रदर्स के जरिये 89,600 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप केवल कागजों पर बेचकर करोड़ों का खेल किया। यह सारा लेन-देन वास्तविक सप्लाई के बिना सिर्फ जीएसटी इनवाइस, ई-वे बिल और फर्जी दस्तावेजों के सहारे दर्शाया गया, जबकि असल में यह सिरप अवैध रूप से बाजार में खपाया।
Trending Videos
पुलिस ने की कार्रवाई
2 of 6
शुभम जायसवाल का पिता भोला प्रसाद जायसवाल
- फोटो : अमर उजाला
सारनाथ पुलिस जांच में ये सच तब सामने आया जब एम.के. हेल्थ केयर और परशुरामपुर पीडी फार्मा के नाम ट्रांसफर दिखाया। ये दोनों फर्म कागजों पर थीं। पीडी फार्मा का संचालक प्रयागराज निवासी फैजुल रहमान है, जिसे पुलिस 15 दिन पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
शुभम जायसवाल, पिता भोला प्रसाद जायसवाल, शिवम द्विवेदी।
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में फैजुल ने स्वीकार किया कि यह पूरा कारोबार केवल कागजी था और किसी भी स्तर पर वास्तविक दवा की सप्लाई नहीं हुई। इस पूरे रैकेट का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने पहले विष्णु पांडेय को गिरफ्तार किया और उसकी निशानदेही पर फैजुल रहमान तक पहुंची। जांच टीम जब एम.के. हेल्थ केयर और पीडी फार्मा के दर्ज पते पर पहुंची, तो वहां न तो कोई दवा कारोबार मिला और न ही कोई गोदाम या स्टाफ।
दोनों फर्में सिर्फ कागजों पर मौजूद पाई गईं। विनोद अग्रवाल ने भोला प्रसाद के शैली ट्रेडर्स से कफ सिरप की खरीद केवल कागजों पर की। विनोद अग्रवाल ने 89,600 बोतल कोडीन सिरप बाजारों में खपाई जिसकी कीमत तकरीबन 2़ 50 करोड़ से ज्यादा आंकी गई। यह केवल एक खेप नहीं, बल्कि इससे पहले भी कई बार इसी तरह का फर्जी लेन-देन किया गया है।
4 of 6
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल।
- फोटो : संवाद
कौन है विनोद अग्रवाल
कफ सिरप प्रकरण में विनोद अग्रवाल पर था 50 हजार का इनामी
कोडीन युक्त कफ सिरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के बड़े रैकेट का मास्टरमाइंड विनोद अग्रवाल पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कानपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने उसे हरियाणा के नारनौल से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाया गया है।
विज्ञापन
5 of 6
शुभम जायसवाल के मकान में रूफ टॉप पर स्वीमिंग पूल।
- फोटो : अमर उजाला
विनोद अग्रवाल ने ड्रग लाइसेंस की आड़ में देश के 12 से अधिक राज्यों में कोडीन युक्त कफ सिरप और ट्रामाडोल जैसी नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई का संगठित नेटवर्क खड़ा कर रखा था। जांच में सामने आया है कि आरोपी ने 65 से अधिक फर्जी कंपनियां बनाकर दवाओं की खरीद–फरोख्त और भंडारण का पूरा जाल फैलाया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।