सब्सक्राइब करें

Ravidas Jayanti: गुरु चरण में बेगम हुए रैदासी, अरदास कर लिया आशीष; संत निरंजनदास ने गुरु बंदगी की

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 01 Feb 2026 02:08 PM IST
सार

Varanasi News: रैदासियों के धर्मगुरु संत निरंजनदास महाराज गुरु का पूजन अर्चन कर अनुयायियों को दर्शन दिए। साथ ही मेला क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया। वह जयंती के पूर्व ही पंजाब रवाना हो गए।

विज्ञापन
Ravidas Jayanti followers of Ravidas became devoted offering prayers and receiving blessings
रविदास पार्क में दीपोत्सव में शामिल लोग। - फोटो : संवाद

Ravidas Jayanti: गुरु पूर्णिमा पर प्रकट हुए संत रविदास के चरण वंदन करने के लिए देश-विदेश से रैदासियों को रेला शनिवार को उमड़ा रहा। अपने आराध्य देव की जन्मस्थली पर हाजिरी लगाई और अरदास कर गुरु बंदगी की। सीर गोवर्धन क्षेत्र गुणवाणी से पगता रहा। 



संत रविदास मंदिर क्षेत्र के दो किमी में संगत एक सप्ताह से गुरुवाणी की धुनी रमाए और भक्ति में मगन है। शनिवार को भी भोर से ही दर्शन के कतार लगी तो रात तक थमने का नाम नहीं लिया। चहुंओर गुरुवाणी की गूंज होती रही। संत निरंजन दास ने सुबह संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मेला क्षेत्र में बने पंडालों, लंगर, रसोइया व ठहरने वाले टेंटों आदि का भ्रमण किया। इस दौरान संगत उनके दर्शन के लिए आतुर दिखी। उन्होंने खासकर सभी टेंटों में पहुंचे और उनको दर्शन देने के साथ हाथ उठाकर आशीष दिए। 

Trending Videos
Ravidas Jayanti followers of Ravidas became devoted offering prayers and receiving blessings
रविदास पार्क में महिलाएं दीप जलातीं हुईं। - फोटो : संवाद

पंडाल के साथ सत्संग स्थल पर चल रहे तैयारियों का जायजा लिया। उनके दर्शन के लिए कतारबद्ध खड़े रहे। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के अलावा अमेरिका, जर्मनी, कनाडा, स्विट्जरलैंड, इंग्लैंड आदि राज्यों से प्रवासी भारतीय भी दर्शन पूजन के लिए पहुंचे थे।

इस दौरान संत निरंजन दास ने नए बने 30 कमरे के वातानुकूलित यात्री निवास, स्व. बीबी रेशम कौर बंगड़ चैरिटेबल डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया। इसके बाद वह सुबह 11 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए। संत रविदास जन्मस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट सीरगोवर्धन के ट्रस्टी निरंजन चीमा ने बताया कि डेरा सच्चा खंड बल्ला जालंधर में गुरु रविदास जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री के आने की वजह से महाराज जी को जाना पड़ा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravidas Jayanti followers of Ravidas became devoted offering prayers and receiving blessings
दीपोत्सव में दीप जलाते रैदासी। - फोटो : संवाद

दीपों से जगमग हुआ संत रविदास पार्क
संत रविदास जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगवां स्थित संत रविदास पार्क में रैदासियों ने दीपदान किया। श्री संत रविदास जन्मस्थान चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी मंदीप दास और पद्मश्री सोमा घोष ने दीप जलाकर दीपदान की शुरुआत की। इसके बाद रैदासियों ने दीपों की लड़ियां सजाईं। सीरगोवर्धन पार्क में रैदासियां धर्म का सदस्य बनाया जा रहा है। शनिवार को लोगों ने 100 रुपये देकर आजीवन सदस्य बने। जगजीत सिंह ने बताया कि जयंती के दौरान तीन लाख से अधिक लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य है। 
 

Ravidas Jayanti followers of Ravidas became devoted offering prayers and receiving blessings
रविदास घाट को सजाया गया। - फोटो : संवाद

संत रविदास के विचारों से ही समरस समाज : मेयर
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने शनिवार को सीर गोवर्धनपुर स्थित संत शिरोमणि रविदास की जन्मस्थली पहुंचकर मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने संत रविदास की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली व सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि संत रविदास के विचार समाज में एकता और समरसता के मार्गदर्शक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक भेदभाव रहित समाज की स्थापना संभव है। इस दौरान मेयर ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
Ravidas Jayanti followers of Ravidas became devoted offering prayers and receiving blessings
अतिथियों ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन। - फोटो : संवाद

श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रशासन
डीएम सत्येंद्र कुमार और पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल व नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास जन्मस्थली मंदिर में 1 फरवरी को होने वाली जयंती की तैयारियों का जायजा लिया। अफसरों ने मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेते हुए उनको उचित दिशानिर्देश भी दिए। 

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed