सब्सक्राइब करें

Ravidas Jayanti: संत निरंजन दास पहुंचे गुरु के धाम, गूंजा जय गुरुदेव-तन गुरुदेव; इटली से आए रैदासी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 31 Jan 2026 06:01 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी के कैंट स्टेशन पर दो हजार संगत के साथ बेगमपुरा स्पेशल ट्रेन से काशी पहुंचे। सीर गोवर्धनपुर मंदिर में पूजन किया। गुरु ने संगत को दर्शन दिया। शनिवार को मेला क्षेत्र का जायजा लेंगे निरंजन दास। इसके साथ ही एसी भवन का उद्घाटन भी करेंगे।

विज्ञापन
Ravidas Jayanti Sant Niranjan Das arrived at kashi Jai Gurudev-Tan Gurudev resonated Italy attended
संत निरंजन दास का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

रैदासियों के धर्मगुरु संत निरंजन दास शुक्रवार को संत रविदास का चरण वंदन करने काशी पहुंचे। कैंट स्टेशन पर बेगमपुरा एक्सप्रेस के पहुंचते ही जय गुरुदेव-तन गुरुदेव... का उद्घोष गूंज उठा। रैदासियों ने फूलमाला व ढोल-नगाड़े के साथ उनका भव्य स्वागत किया और गुरुबंदगी की। संगत व सेवादारों सहित करीब दो हजार अनुयायियों के साथ वह काशी पहुंचे।



संत निरंजन दास संत रविदास की जयंती पर उनकी जन्मस्थली सीरगोवर्धन पहुंचे। रविदास मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके दर्शन के लिए अनुयायियों की भीड़ लगी रही। मेला सरीखे उत्सव में एक लाख से ज्यादा पहुंचे अनुयायियों ने भजन-कीर्तन, सत्संग से गुरु महिमा का बखान किया। संत रविदास की जयंती एक फरवरी को मनाई जाएगी।

Trending Videos
Ravidas Jayanti Sant Niranjan Das arrived at kashi Jai Gurudev-Tan Gurudev resonated Italy attended
सीर में जुटे रैदासी। - फोटो : अमर उजाला

डेरा सचखंड बल्लन व रविदासिया धर्म के प्रमुख संत निरंजन दास पंजाब के जालंधर से बृहस्पतिवार को स्पेशल ट्रेन बेगमपुरा एक्सप्रेस चले, जो करीब चार घंटे विलंब से देर शाम कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। गुरु के स्वागत में पहले से ही मौजूद रैदासियों में उल्लास छाया रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravidas Jayanti Sant Niranjan Das arrived at kashi Jai Gurudev-Tan Gurudev resonated Italy attended
स्टेशन पर जय गुरुदेव के लगे नारे। - फोटो : अमर उजाला

जय गुरुदेव-तन गुरुदेव के जयकारे लगाए और फूलमाला पहनाकर स्वागत किए। ढोल-नगाड़े की थाप पर थिरकते और जो बोले सो निर्भय सदगुरु महाराज की जय... के जयकारे लगाते रहे। मंदिर के ट्रस्टी, एनआरआई और संगत के अलावा सेवादारों भी शामिल थे।

Ravidas Jayanti Sant Niranjan Das arrived at kashi Jai Gurudev-Tan Gurudev resonated Italy attended
बेगमपुरा एक्सप्रेस का स्वागत करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

स्टेशन से कड़ी सुरक्षा के बीच 50 बसों और 30 छोटे वाहनों से संत रविदास मंदिर पहुंचे। संत निरंजन दास ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर आरती उतारी। मंदिर परिसर में बने आसन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। वह शनिवार को 50 से अधिक बने पंडालों, लंगर हाॅल व सत्संग स्थल का भ्रमण करेंगे और संगत को दर्शन देंगे। 30 कमरे वाले वातानुकूलित यात्री निवास का उद्घाटन करेंगे। शाम को नगवां पार्क और घाट पर दीपदान करेंगे। पार्क में चल रहे संत रविदास संगीत महोत्सव में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Ravidas Jayanti Sant Niranjan Das arrived at kashi Jai Gurudev-Tan Gurudev resonated Italy attended
संत निरंजन दास का हुआ भव्य स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सीर गोवर्धन में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड आदि राज्यों से अनुयायी ट्रेनों, वाहनों से पहुंचते रहे। मंदिर में दर्शन के लिए कतार लगी रही। दो किमी में फैले मेला क्षेत्र में पीएसी, आरएएफ के अलावा महिला पुलिस भी तैनात रही। जयंती पर आसपास जिलों से भी झांकियां निकाली जाएंगी। उधर, मंदिर ट्रस्ट ने कमेटी के साथ बैठक कर जयंती उत्सव को सफल बनाने पर रणनीति बनाई गई। प्रतिमा की जगह पोस्टर, चलचित्र लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में ट्रस्टी संत मनदीप दास, बाबा हरदेव, केएल सरोए, निरंजन चीमा, एसआर हीर आदि रहे।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed