फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वनिता पॉलिटेक्निकः फैशन शो में बनारसी अंदाज ने बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें

Fri, 09 Mar 2018 10:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 09 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
Fashion show organise in vanita polytechnic
Vanita Polytechnic - फोटो : अमर उजाला
बनारस के वनिता इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन एंड डिजाइन (वनिता पॉलिटेक्निक) के हुनर का जलवा गुरुवार को फैशन शो में बखूबी देखने को मिला। ‘बनारसी ब्रोकेड’ की थीम पर फैशन डिजाइनिंग की छात्राओं द्वारा बनाई ड्रेस पहनकर जब मॉडल्स ने रैंप पर कदम रखा तो यही लगा कि उन्होंने किसी प्रोफेशनल फैशन डिजाइनर की बनाई ड्रेस पहनी है। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Fashion show organise in vanita polytechnic
Vanita Polytechnic - फोटो : अमर उजाला
ईवनिंग गाउन से लेकर साड़ी, लहंगे, क्रॉप टॉप का बनारसी अंदाज छाया रहा। वनिता पॉलिटेक्निक लहुराबीर में गुरुवार को ‘आई एम शी, द पॉवर ऑफ नेशन’ की थीम पर आयोजित फैशन शो में 27 छात्राओं की बनाई गई एक से बढ़कर एक ड्रेस में करीब 50 से अधिक मॉडल रैंप पर उतरे। कई छात्राओं ने भी अपनी बनाई हुई ड्रेस में रैंप पर कैट वॉक किया। 

 
Fashion show organise in vanita polytechnic
Vanita Polytechnic - फोटो : अमर उजाला
एथनिक और इंडो-वेस्टर्न के अलग अलग 15 राउंड में बनारसी फैब्रिक में राजस्थानी, रजवाड़े लुक में पेश किया। इसके साथ ही, बनारसी को ब्रिटिश गाउन में भी पेश कर छात्राओं ने एक बेहतर प्रयोग का प्रदर्शन किया। फ्लो लेंथ ड्रेस के साथ उन पर की गई कारीगरी खास थी। शेरवानी, डिजाइनर कुर्तों, शाही लिबास में आए मॉडल ने भी खूब तालियां बटोरीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fashion show organise in vanita polytechnic
Vanita Polytechnic - फोटो : अमर उजाला
स्टार सेलेब्रिटी के रूप में बालिका वधु फेम नेहा मारदा मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि लड़कियों को अब खुली हवा में सांस लेने दें। उनके पास उड़ने के लिए पंख है, उनमें हुनर हैं। उन्हें परवाज करने को खुला आकाश दें। मुख्य अतिथि सनबीम समूह की निदेशिका भारती मधोक रहीं। उन्होंने कहा कि बेटियों ने खुद को साबित कर दिया है। अब वक्त है कि हम अपने बेटों को शिक्षित करें। महिलाओं को मान सम्मान करना सिखाएं। 

 
विज्ञापन
Fashion show organise in vanita polytechnic
Vanita Polytechnic - फोटो : अमर उजाला
मानद संस्थापक निदेशिका प्रो. अन्नपूर्णा शुक्ला ने सभी को आशीर्वचन दिया। सह निदेशिका इंदिरा मिश्रा ने सभी का स्वागत किया। संचालन नेहा सारस्वत थापर ने किया। निर्णायक मंडल में माधुरी मिश्रा, सुप्रिया आदि रहीं। कोरियोग्राफी लव पांडेय ने की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed