फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवसः योगमय हुई काशी, अमर उजाला योगशाला में उमड़ा साधकों का रेला

Thu, 21 Jun 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 21 Jun 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
International yoga day people gather at Amar ujala hosted yogshala
varanasi - फोटो : अमर उजाला
चौथे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के दिन शिव की नगरी काशी योगमय हो गई। गंगा घाटों से लेकर गांवों तक लोगों ने इस महोत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाया। अमर उजाला ने भी अपने पाठकों को योग के गुर बताने के लिए पतंजलि योग समिति के साथ मिलकर योगशाला का अयोजन किया। इस योगशाला में साधकों का रेला उमड़ा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
International yoga day people gather at Amar ujala hosted yogshala
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सिगरा स्थित शहीद उद्यान पार्क में अमर उजाला और पतंजलि महिला योग समिति के तत्वावधान में योगशाला का आयोजन हुआ। समिति की अध्यक्ष कुशला जायसवाल, महामंत्री ऊषा मौर्या और वरिष्ठ अधिकारी सुरेंद्र नाथ उपाध्याय  के निर्देशन में लोगों को योग की क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। यहां योग करने के लिए साधकों का रेला भोर होते ही उमड़ने लगा। महिलाओं व वृद्धों की संख्या बता रही थी कि उनमें योग के प्रति कैसा उत्साह है।
 
International yoga day people gather at Amar ujala hosted yogshala
varanasi - फोटो : अमर उजाला

हजारों लोगों ने न सिर्फ योग किया बल्कि देशवासियों के स्वास्थ्य की कामना भी की।  योग शिक्षक एवं अतिथियों के लिए मंच पर स्थान था। मंच के सामने महिलाओं व पुरुषों की अलग-अलग व्यवस्था थी। व्यवस्था बनाने के लिए वालंटियर लगाए गए थे। समूह के मध्य भी कई योग शिक्षक लगाए गए, ताकि मंच से कराए जा रहे योग को कोई समझ न पा रहा हो तो वे उसे समझा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
International yoga day people gather at Amar ujala hosted yogshala
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस योगशाला के स्किन हेल्थ पार्टनर टेटमोसॉल ने सभी साधकों को लोशन व साबुन दिए गए। इस कार्यक्रम के इवेंट पार्टनर बनारस बीड्स लिमिटेड और सिल्वर ग्रोव स्कूल ने योगशाला में आए हुए लोगों का स्वागत किया। 
विज्ञापन
International yoga day people gather at Amar ujala hosted yogshala
varanasi - फोटो : अमर उजाला

तड़के 6.00 तक शहीद उद्यान पार्क में हजारों लोग पहुंच गए और उन्होंने योग करने के लिए अपने-अपने स्थान सुनिश्चित कर लिए। योग को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह दिखा। बुजुर्ग महिलाएं भी ई-रिक्शा के जरिए पार्क तक पहुंचीं। उनकी भागीदारी पुरुषों से कम नहीं थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed