{"_id":"5c442606bdec2259e364d798","slug":"know-about-bjp-mla-sadhna-singh-who-gave-statement-on-mayawati","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मायावती पर विवादित बयान देने वाली विधायक साधना सिंह का ये है बैकग्राउंड, पहले भी रही हैं चर्चा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती पर विवादित बयान देने वाली विधायक साधना सिंह का ये है बैकग्राउंड, पहले भी रही हैं चर्चा में
Mon, 21 Jan 2019 10:03 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:03 AM IST
विज्ञापन
sadhna singh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश की भाजपा विधायक साधना सिंह का मायावती को लेकर दिया गया बयान चर्चा में है। चंदौली जिले में आयोजित किसान कुंभ महाअभियान में साधना सिंह ने कहा कि मायावती न तो नर लगती हैं ना नारी, किन्नर लगती हैं मायावती। इसके बाद तो हंगामा मच गया। मालूम हो कि यह कोई पहला मामला नहीं है जब साधना सिंह चर्चा में हो। जानिए कुछ और मामले...
साधना सिंह
- फोटो : amar ujala
साधना सिंह चंदौली जिले में मुगलसराय सीट से 2017 में पहली बार भाजपा की टिकट पर विधायक बनीं। इससे पहले वह 1993 जिले में जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। इसके अलावा साधना सिंह चंदौली जिले की महिला प्रकोष्ठ और व्यापार मंडल के अध्यक्ष का पद संभाल चुकी हैं।
sadhna singh
- फोटो : amar ujala
यूपी में 2017 के विधानसभा चुनाव के समय एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें साधना सिंह सपाइयों को गालियां देती नजर आ रही हैं। वीडियो को लेकर चर्चा थी कि यह वोटिंग वाले दिन का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पकंज सिंह के साथ साधना सिंह
- फोटो : amar ujala
साधना सिंह ने विधायक बनने के छह महीने बाद ही मुगलसराय रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण किया। इस दौरान गंदगी देखकर वह बिफर पड़ी और सफाई रखने को लेकर डीआरएम को चेतावनी दे डाली। वहीं उनके समर्थक डीआरएम से भिड़ गए।
विज्ञापन
विजय का प्रतीक चिह्न दिखाती भाजपा प्रत्याशी साधना सिंह।
चंदौली जिले में एक बार समीक्षा बैठक के दौरान विधायक साधना सिंह यूपी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयप्रकाश निषाद पर भड़कते हुए कह दिया था कि प्रभारी मंत्री जी, आज के बाद आपकी बैठक में नहीं आऊंगी। उनके इस रूप को देखने के बाद प्रभारी मंत्री हैरान रह गए।