{"_id":"5c45bacfbdec22737548a2d1","slug":"migrants-take-food-taste-of-every-state-during-pravasi-bhartiya-sammelan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत के हर राज्य के खाने का स्वाद ले सकेंगे प्रवासी, मेन्यू में ये व्यंजन हैं शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत के हर राज्य के खाने का स्वाद ले सकेंगे प्रवासी, मेन्यू में ये व्यंजन हैं शामिल
Tue, 22 Jan 2019 10:13 AM IST
shashikant misra
पीयूष तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी
पीयूष तिवारी, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: shashikant misra
Updated Tue, 22 Jan 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
baati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में चल रहे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले प्रवासी देश के लगभग हर प्रांत के शाकाहारी व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। प्रवासियों के लिए तीन दिन के खान-पान में उत्तर प्रदेश के अलावा बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र और राजस्थान और दक्षिण भारत के लोकप्रिय व्यंजनों को मेन्यू में शामिल किया गया है। प्रवासियों को बिहार के लिट्टी-चोखा से लेकर मकुनी और पंजाब के मक्के की रोटी का स्वाद भी मिलेगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
lemon tea
टेंट सिटी में 24 घंटे के नाश्ते की व्यवस्था के तहत चार तरह की मसाला चाय, रेडिमेड चाय, नींबू चाय और ऑल फ्लेवर के टी बैग की चाय मिलेगी, वहीं दो तरह की कॉफी भी पिलाई जाएगी। मौसमी, संतरा और अनार के जूस के अलावा कॉर्न फ्लैक्स दूध, चाकोस दूध, मुसली दूध के साथ चूड़ा दूध भी मिलेगी। सूप, छाछ के साथ मिल्क शेक, बनाना शेक और बादाम शेक भी उपलब्ध रहेगा। फल, सैंडविच, ब्रेड बटर और जैम के अलावा रोस्टेड ड्राई फ्रूट भी परोसे जाएंगे।
jalebi
काशी के खानपान के अनुसार दही जलेबी, रबड़ी मालपुवा, मीठी दलिया, मेवा खीर और दो तरह का हलवा रहेगा। जबकि मेन कोर्स में छोले-भटूरे, कचौड़ी-सब्जी, पनीर और प्लेन पराठा, इडली-सांभर, चूड़ा मटर और पावभाजी, डोसा, सत्तू का पराठा चोखा, चिल्ला, उपमा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मेन्यू के हिसाब से मिलेगा खाना
- फोटो : Demo
भोजन व्यवस्था संभाल रही लखनऊ की फर्म के संचालक अजीत राय ने बताया कि सभी व्यंजनों को बनारसी लुक दिया गया है। तीन दिनों के प्रवासियों को परोसे जाने वाले लंच में लिट्टी चोखा, परवल की भरवा कलौंजी, पालक मकई, मुंगौची, दाल अरहर, आलू टमाटर की रसेदार सब्जी, टमाटर प्याज और पुदीना मिर्च की चटनी, भात और तवा रोटी के साथ गाजर का हलवा, भरवा गुलाब जामुन, मलाई चमचम, बनारस के परवल की मिठाई है।
विज्ञापन
sweet
- फोटो : अमर उजाला
शाम के नाश्ते में टमाटर की चाट, आलू टिक्की, आलू मसाला, अस्सी घाट की झालमुड़ी, छोले समोसा, बनारस के घाटों पर मिलने वाली नींबू की चाय और बनारस की नान खर्टाई भी दी जाएगी। कुल्हड़ में चाय और कुल्हड़ की रबड़ी, बनारस की मेवा बर्फी उपलब्ध रहेगी।