{"_id":"5c1b671dbdec2256df275c68","slug":"now-trains-will-be-advertise-prayagraj-kumbh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: अब ट्रेनें करेंगी प्रयागराज कुंभ का प्रचार-प्रसार, बोगियों पर उकेरी संगम तट की अलौकिक छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: अब ट्रेनें करेंगी प्रयागराज कुंभ का प्रचार-प्रसार, बोगियों पर उकेरी संगम तट की अलौकिक छटा
Fri, 21 Dec 2018 11:02 AM IST
utpal utpal
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: utpal utpal
Updated Fri, 21 Dec 2018 11:02 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले का प्रचार-प्रसार अब वाराणसी से चलने वाली ट्रेनें भी करेंगी। काशी से प्रयागराज जाने या वहां से होकर गुजरने वाली ट्रेनों की बोगियों पर विनाइल रैपिंग यानी प्लास्टिक कोटेड पेंटिंग की जा रही है। कुंभ के आकर्षक दृश्यों को उकेरने का काम पूर्वोत्तर रेलवे ने शुरू कर दिया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
शिवगंगा एक्सप्रेस की बोगियों पर विनाइल रैपिंग के माध्यम से गंगा घाट, प्रयागराज का किला, कुंभ मेला आदि के चित्र खूबसूरत ढंग से सजाए गए हैं। वाराणसी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, विभूति एक्सप्रेस, पैसेंजर, इंटरसिटी आदि की बोगियों पर भी यही पेंटिंग जल्द ही नजर आएंगी।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
माना जा रहा है कि इससे कुंभ की ब्रांडिंग तो होगी ही, साथ ही विशेष ट्रेनों की पहचान भी हो सकेगी। इससे संगम क्षेत्र तक स्नान के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सहूलियत होगी। अब तक 150 कोच पर रैपिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रवासी भारतीय सम्मेलन को देखते हुए भी कुंभ की ब्रांडिंग के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। उन्हें लुभाने के लिए रेलवे की ओर से रेगुलर ट्रेनों के साथ ही कुंभ स्पेशल ट्रेनों को नया लुक दिया जा रहा है।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विनाइल रैपिंग में टेंट सिटी से लेकर संगम क्षेत्र के दर्शनीय स्थलों व प्रयागराज के प्रमुख स्थलों की तस्वीरें होंगी। पूर्वोत्तर रेलवे के अलावा उत्तर रेलवे और उत्तर-मध्य रेलवे की ओर से चलाई जा रही विशेष ट्रेनों के कोच पर भी यह रैपिंग कराई जा रही है।