फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘कैलाश’ से काशी के घाटों का दीदार करेंगे पीएम और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष, जानिए इसके बारे में

Fri, 09 Mar 2018 01:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 09 Mar 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
PM modi and french president will see ghat of kashi with kailash
kailash - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र आ रहे हैं। पीएम मोदी इस दौरे में अकेले नहीं अपने दोस्त और और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुअल मैक्रों के साथ आएंगे। इस दौरे को खास बनाने के लिए दोनों मेहमान गंगा में नौका विहार करेंगे। जिस बजड़े (बोट) पर वो सवार होंगे उसका नाम कैलाश है। यह बोट कई मायनों में खास है। आगे की स्लाइड्स में जानिए इसकी खुबियां...


 
PM modi and french president will see ghat of kashi with kailash
kailash - फोटो : अमर उजाला

इमैनुअल मैक्रों ऐसे दूसरे राष्ट्राध्यक्ष होंगे जो पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र आ रहे हैं और धर्म और संस्कृति की नगरी काशी में धर्म-कर्म और गंगा आरती देखेंगे। यहां के अलग अलग घाटों के इतिहास के बारे में जानकारी लेंगे। ऐसे में दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष जिस बोट पर सवार होंगे उसका नाम कैलाश है। यह बोट पूरी तरह से हाईटेक, बुलेटप्रूफ और अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। 

 
PM modi and french president will see ghat of kashi with kailash
french president - फोटो : self
इमैनुअल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अस्सी घाट से दशाश्वमेध घाट तक गंगा में नौका विहार करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। दोनों नेता कैलाश बोट के ऊपरी तल पर लगे महाराजा झूले से काशी के घाटों का दीदार करेंगे। इस दौरान वे बनारस के घाटों की सुंदरता की चर्चा से लेकर डिफेंस कॉरीडोर पर भी चर्चा करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM modi and french president will see ghat of kashi with kailash
kailash - फोटो : अमर उजाला
  वैसे तो भारत और फ्रांस के रिश्ते काफी पुराने हैं लेकिन धर्म और संस्कृति की राजधानी बनारस में यह दौरा दोनो देशों के रिश्तों को और मजबूती देने वाला होगा। शायद यही वजह है कि इस दौरे को लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो चुकी हैं और दिल्ली से लेकर लखनऊ तक कई अधिकारियों ने डेरा डाल दिया है।
जहां तक इस बोट की बात है को कई मायनों में बेहद खास है।


 
विज्ञापन
PM modi and french president will see ghat of kashi with kailash
kailash - फोटो : अमर उजाला
पूरी तरह वातानुकूलित दो मंजिली इस मोटर बोट में तीन कमरे, एक लग्जरी बेडरूम से लेकर डाइनिंग रूम,वॉशरूम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं।  है। साथ ही साथ ही हाईटेक लॉबी के अलावा सुबह और शाम को गंगा दर्शन और बैठने की व्यवस्था है।  जितनी देर तक दोनों नेता गंगा की लहरों में होंगे आकाश से लेकर जल के अंदर तक विशेष कमांडो सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed