{"_id":"6a986df8595b680f1e048ef8","slug":"rain-from-city-to-village-in-varanasi-knee-deep-water-people-forced-to-drag-two-wheelers-difficult-2026-09-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शहर से गांव तक बारिश: कई इलाकों में सड़क पर घुटने तक पानी, दोपहिया घसीट कर ले रहे लोग; राह चलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से गांव तक बारिश: कई इलाकों में सड़क पर घुटने तक पानी, दोपहिया घसीट कर ले रहे लोग; राह चलना मुश्किल
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Thu, 03 Sep 2026 06:12 AM IST
सार
वाराणसी में हुई बारिश से शहर से गांव तक जलभराव की स्थिति बन गई। गोदौलिया, कज्जाकपुरा और नईसड़क इलाके में सड़कों पर घुटने तक पानी भर गया। जलभराव के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। कई मार्गों पर लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया। लगातार बारिश से निचले इलाकों में भी लोगों की मुसीबत बढ़ गई।
विज्ञापन
1 of 6
चाैकाघाट में बारिश के बाद जलभराव।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले तीन-चार दिन से रूकरूक कर हो रही बारिश का असर आम जनजीवन पर पड़ने लगा है। स्थिति यह है कि शहर से लेकर गांव तक इतना पानी भर गया कि लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया। सबसे अधिक परेशानी कज्जाकपुरा, जैतपुरा, नईसड़क, गोदौलिया, गिरजाघर आदि जगहों पर रही। यहां घुटने तक पानी लगा रहा। इस वजह से दो पहिया वाहन कई लोगों के बंद हो गए।
2 of 6
वाराणसी में जलभराव के बीच राहगीर।
- फोटो : संवाद
बुधवार को सुबह से लेकर रात तक शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बारिश कहीं हल्की तो कुछ इलाकों में तेज हुई। दोपहर में बहुत से स्कूली बच्चे भी बारिश में भीगते घर जाते नजर आए। उधर, बीएचयू अस्पताल कैंपस में मंगलवार की देर रात हुई बारिश से इमरजेंसी जाने वाले रास्ते पर भी घुटने तक पानी लगने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
3 of 6
साइलेंसर में पानी चले जाने से हुई परेशानी।
- फोटो : संवाद
शहर में बनारस स्टेशन के सामने इतना पानी भरा रहा कि दोपहर में करीब 12 बजे एक बाइक सवार सड़क के बीच से गुजर रही रेल पटरी पर गिर गया। इसके अलावा कज्जाकपुरा, चांदपुर, दुर्गाकुंड, नई सड़क, सामनेघाट, नवाबगंज, शिवाजीनगर काॅलोनी, कैंट रेलवे स्टेशन कैंपस, महमूरगंज आदि जगहों पर पानी जमा होने की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ा। लहरतारा स्थित आकाश बिल्डर्स सोसाइटी कैंपस में रहने वाले लोगों के घरों में पानी घुस गया। इस वजह से लोगों को बाहर निकलने में भी मुसीबत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जलभराव के बीच जाते राहगीर।
- फोटो : संवाद
बीएचयू गेट पर पंप लगाकर निकाला गया पानी
बीएचयू के मुख्य द्वार के साथ ही अस्पताल परिसर में मंगलवार की रात में बारिश के बाद जलभराव होने से मरीजों, तीमारदारों सहित अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मेन गेट पर भी पानी ज्यादा भरा रहा। इस कारण दो पहिया, ई रिक्शा आदि से जाने वाले लोग परेशान हो गए। देर रात आनन फानन में बीएचयू प्रशासन ने दो पंप लगवाकर पानी निकलवाया।
विज्ञापन
5 of 6
बारिश के बाद जलभराव से परेशानी।
- फोटो : संवाद
औसत से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम हो गया अधिकतम तापमान
पिछले तीन चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। इस बीच हवा में नमी भी बढ़ गई है। अचानक मौसम में होने वाले इस बदलाव का ही असर है कि बुधवार को अधिकतम तापमान औसत से 4.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।