{"_id":"6aa38dfeef98727cd9025f14","slug":"storyteller-jaya-kishori-will-hold-an-interactive-session-titled-jivanjali-in-kashi-on-september-19-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवांजलि: 19 सितंबर को काशी में बहेगा भक्ति रस, कथावाचक जया किशोरी करेंगी संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवांजलि: 19 सितंबर को काशी में बहेगा भक्ति रस, कथावाचक जया किशोरी करेंगी संवाद
Fri, 11 Sep 2026 10:43 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Fri, 11 Sep 2026 10:43 AM IST
सार
वाराणसी में 19 सितंबर को सांस्कृतिक संकुल में 'जीवांजलि: विचारों से बदलाव तक' आयोजन होगा। इस दौरान कथावाचक जया किशोरी संवाद करेंगी। साथ ही जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगी।
विज्ञापन
अमर उजाला के जीवांजलि कार्यक्रम में आएंगी जया किशोरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी की धरती पर 19 सितंबर को भक्ति, अध्यात्म और सकारात्मक विचारों से सजी विशेष शाम होगी। चौकाघाट स्थित गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल में 'जीवांजलि: विचारों से बदलाव तक' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रख्यात कथावाचक एवं आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी जी लोगों से सीधे संवाद करेंगी और जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा करेंगी।
विज्ञापन
अमर उजाला जीवांजलि के इस कार्यक्रम का उद्देश्य आध्यात्मिक विचारों के साथ जीवन को सकारात्मक दिशा देने और लोगों को अपने भीतर झांकने का अवसर देना है। गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल, चौकाघाट में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर वाराणसीवासियों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम के सहयोगी
- प्रजेंटिंग पार्टनर - हरे कृष्णा ज्वैलर्स
- पावर्ड बाई पार्टनर - शाकुंतलम इंफ्रा डेवलपर्स
- एसोसिएट पार्टनर - शिवा ज्वैलर्स और मेसर्स श्री साई ट्रांसमिशन कंस्ट्रक्शन