फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी को चढ़ा राम का रंग: 20 लाख दीये जले, 4 हजार मंदिरों में सुंदरकांड; एक हजार शोभायात्रा निकली

Tue, 23 Jan 2024 11:23 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 23 Jan 2024 11:23 AM IST
सार

भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होते ही काशीवासी झूम उठे। घर से लेकर देवालय तक दीपों से जगमग हुए। जमकर आतिशबाजी हुई। पूरी काशी सजी-संवरी रही। हर तरफ जय श्राराम के जयकारे गूंजते रहे। 

विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha 20 lakh lamps lit Sunderkand in 4 thousand temples thousand processions in varanasi
Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : अमर उजाला
अनंतकाल से बाबा विश्वनाथ जिस मंत्र से मनुष्य को जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्त करते रहे हैं। उसी मंत्र राम-राम को सोमवार को काशीवासी मुक्त कंठ से जपते रहे। उनका रोम रोम रामनाम से पुलकित और स्पंदित होता रहा। अयोध्या में सोमवार को प्रभु श्रीरामलला विराजे और इसका रंग में चहुंओर बिखरा। हर कोई सुबह से लेकर रात उल्लास में सराबोर रहा। रामयात्राएं निकालीं, दीप जलाए गए और जमकर आतिशबाजी हुई। काशीवासी रामनाम का प्रसाद लेकर तृप्त हुए। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में सुबह श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुई तो काशी उत्सवी माहौल में डूब गई। जगह-जगह डीजे पर रामधुन गूंजने लगे। घर से लेकर देवालय तक राम की आभा निखरी। जैसे-जैसे अनुष्ठान आगे बढ़ता गया वैसे वैसे लोगों में उल्लास और उमंग बढ़ने लगा। 
Ram Mandir Pran Pratishtha 20 lakh lamps lit Sunderkand in 4 thousand temples thousand processions in varanasi
Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता
शहर में जगह-जगह लगे एलईडी टीवी पर प्राण प्रतिष्ठा का लाइव देखने के लिए भीड़ दिखी। हर हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे। शाम ढलते ही घर से लेकर देवालय तक दीपों जगमग हो उठे। विभिन्न मंदिरों में श्रीराम के चित्र और कटआउट लगे थे। सड़कों और गलियों में रामभक्तों का हुजूम उमड़ा था।
Ram Mandir Pran Pratishtha 20 lakh lamps lit Sunderkand in 4 thousand temples thousand processions in varanasi
Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : अमर उजाला
चहुंओर रामनाम की पताका लहराई और गगनभेदी रामनाम का शंखनाद होता रहा। एक बारगी ऐसा लगा जैसे काशी अवधधाम बन गई हो। घरों पर रामनाम का पताका तो किसी के सिर पर
रामनाम की टोपी और हाथ में पताका लिए मन में रामनाम का जप करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha 20 lakh lamps lit Sunderkand in 4 thousand temples thousand processions in varanasi
Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : अमर उजाला
25 हजार दीपों से जगमग हुआ विश्वनाथ धाम, सजी रामदरबार की झांकी
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम सोमवार को कुछ समय के लिए अयोध्या धाम बन गया। अयोध्या में शिव के आराध्य श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी और यहां बाबा के धाम में 21 वैदिक ब्राह्मण और 51 बटुक वेद पाठ कर रहे थे। श्रीराम दरबार की झांकी सजी थी और संगीतमय सुंदरकांड का पाठ हो रहा था। शंख ध्वनि और डमरू की गड़गड़ाहट के बीच धाम में हर हर महादेव... के साथ जय श्रीराम... का जयघोष हो रहा था और शाम को पूरा धाम दीपों से जगमगा उठा।
विज्ञापन
Ram Mandir Pran Pratishtha 20 lakh lamps lit Sunderkand in 4 thousand temples thousand processions in varanasi
Ram Mandir Pran Pratishtha - फोटो : अमर उजाला
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु गुरु, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, महापौर अशोक तिवारी, आरएसएस काशी प्रांत के रमेश, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा, मंदिर न्यास के ट्रस्टी प्रो. ब्रजभूषण ओझा, मंदिर के डिप्टी कलेक्टर शंभूशरण, बीजेपी के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय सहित श्रद्धालुओं ने प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रभु श्रीराम की आरती उतारी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed